---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, July 13, 2026

जानकी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह ने दिया डायरेक्टर पद से इस्तीफा


पिछले 4 वर्षों से नागरिक बैंक में डायरेक्टर पद पर दे रहे थे सेवाएं

शिवपुरी। अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत के द्वारा नागरिक बैंक से डायरेक्टर पद पर अपना इस्तीफा अध्यक्ष और मैनेजर की मौजूदगी में सौंप दिया। उनका कहना है कि मैं बैंक के लिए कुछ नहीं कर पा रहा हूं, संगठन में अति क्रियाशीलता होने के कारण बैंक में ना समय देने के कारण मैं अपने पद से मुक्त होना चाहता हूं और इसी वजह से मैं आज नागरिक बैंक के अध्यक्ष बासित अली एवं बैंक के प्रबंधक महावीर जैन को अपना इस्तीफा सौंप रहा हूँ। इस दौरान नागरिक बैंक में एक प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया जिसमें पत्रकारों को मुखातिब होते हुए विक्रम सिंह रावत ने कहा कि जब हम किसी कार्य को अच्छे से नहीं कर सकते तो हमें उसे कर से मुक्ति ले लेनी चाहिए या दूरी बना लेनी चाहिए, जिससे कोई अच्छा व्यक्ति आकर उस कार्य को और अच्छे से संभाल सके यह मेरा संगठनात्मक सिद्धांत भी है जिसे मैं पूरी तरह पालन करता हूं। दूसरी बात यह भी है कि बैंक में जो भी व्यक्ति डायरेक्टर या अन्य पद पर बैठा हुआ है वह भी अच्छी तरह से सोच और कार्य करें क्योंकि सिर्फ नाम के लिए पद पर बैठना ठीक नहीं है। इस दौरान बैंक परिसर में भावुक माहौल भी नजर आया और अध्यक्ष वासित अली ने तो यहां तक कहा कि हम यह इस्तीफा स्वीकार नहीं करेंगें लेकिन स्व विवेक से हुए निर्णय पर सहमति व्यक्त करते हुए उन्होंने यह इस्तीफा ग्रहण किया।

No comments: