मजिस्ट्रेट कॉलोनी में लगाए 51 फलदार छायादार और औषधीय पौधेशिवपुरी। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था मानव वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रकृति को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से वार्षिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मजिस्ट्रेट कॉलोनी, कठमई, ग्वालियर बायपास पर संपन्न हुआ। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिलकर 51 पौधों का रोपण किया। रोपित किए गए पौधों में आम, नीम, पीपल, जामफल, जामुन, नींबू, आंवला, हर्र, बहेड़ा, बेलपत्र, चंपा, वट, मीठा नीम, सहजन, अशोक, गुलमोहर सहित फलदार, छायादार, फूलदार और पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे शामिल थे।
संस्था के सदस्यों ने संकल्प लिया कि लगाए गए सभी पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित किया जाएगा। पौधारोपण के पश्चात सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई थी। इस अवसर पर मजिस्ट्रेटगण, अभिभाषकगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुकेश जैन मगरोनी, किशोर जेमिनी, विजय तिवारी एडवोकेट, रामेश्वर राठौर, राजेंद्र राठौर, सतीश शर्मा, बीपी पटेरिया, शिव शंकर सेठ, राजेश ठाकुर, सुधीर शर्मा टानु भाई, संतोष शिवहरे, राजीव भाटिया, नरेंद्र जैन, प्रमोद शर्मा, सौरभ गौड, योगेंद्र सिंह तोमर, कमल गुप्ता, संजीव शर्मा, गोपाल गौड, गंगाधर गोयल, मनोज अग्रवाल, दिलीप सिंघल, नवीन गुप्ता, सौरभ सांखला, सुनील व्यास, रवि गोयल, नितेंद्र गुप्ता, बंटी पुजारी, अजय राजपूत, संदीप शर्मा, अमित सहगल, हरेंद्र रघुवंशी, हरिओम गोयल सहित मातृशक्ति में अनीता जैन, आकांक्षा गौड, सोनम रघुवंशी, नीतू गुप्ता आदि सदस्य मौजूद रहे। संस्था ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही मानव सेवा है और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।



No comments:
Post a Comment