---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, July 13, 2026

शिवपुरी के डांसर्स हुए एकजुट, जल्द बनेगा शिवपुरी डांसर्स यूनियन


डांसर्स की अहम बैठक संपन्न, शहर में डांस संस्कृति को नई दिशा देने की तैयारी

शिवपुरी। शहर के डांसर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न डांस ग्रुपों और डांस शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में शहर में आयोजित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, डांस गतिविधियों और डांसर्स से जुड़ी कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान सभी डांसर्स ने अपनी-अपनी बातें, सुझाव और समस्याएँ खुलकर रखीं। सभी विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई और उनके समाधान के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में शिवपुरी डांसर्स यूनियन का गठन किया जाएगा, जिससे जिले के सभी डांसर्स को एक साझा मंच मिल सके और उनके हितों की दिशा में संगठित रूप से कार्य किया जा सके।

बैठक में आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने वाली एक दिवसीय डांस वर्कशॉप पर भी चर्चा की गई। यह वर्कशॉप बॉलीवुड इंडस्ट्री के कोरियोग्राफर रिंकू जैज़, जिन्हें गुरु रंधावा के कोरियोग्राफर के रूप में भी जाना जाता है, द्वारा आयोजित की जाएगी। इस वर्कशॉप का आयोजन एम.एन.प्रोफेशन डांस द्वारा किया जा रहा है। बैठक में सभी डांसर्स से इस वर्कशॉप को सफल बनाने में सहयोग करने और अधिक से अधिक प्रतिभागियों को जोडऩे की अपील की गई। बैठक वरिष्ठ नृत्य शिक्षक डेविड शर्मा के संरक्षण में आयोजित हुई। इस अवसर पर मोनू नामदेव, स्नेहा दुबे, देव शर्मा, अजय चिरार, रुद्र चंदेल,पंकज बुंदेला, बंटी कुशवाह, आनंद जाटव, जीतू रजक, सौरव लोधी, टाइगर यादव, आनंद रावत सहित शहर के अनेक डांसर्स उपस्थित रहे।

No comments: