---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, July 4, 2026

मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया आज 2,500 करोड़ रुपए के अत्याधुनिक अडानी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का करेंगें शिलान्यास

प्रधानमंत्री मोदी के 'आत्मनिर्भर भारतÓ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास वि?न को मिलेगा नया आयाम



शिवपुरी-
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रविवार 5 जुलाई को अडानी समूह द्वारा स्थापित किए जा रहे लगभग 2,500 करो? रुपए की लागत वाले अत्याधुनिक डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का  शिलान्यास करेंगे।

यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारतÓ और 'मेक इन इंडियाÓ अभियान के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के औद्योगिक विकास के वि?न को नई गति प्रदान करेगी।

लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया जिले के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 211.29 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया जाएगा।

रोजगार के अवसर और स्थानीय उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

इस परियोजना के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही क्षेत्र के छोटे एवं मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को रक्षा उत्पादन की सप्लाई चेन से जु?ने का अवसर मिलेगा।

पोलो ग्राउंड में आयोजित होगा कार्यक्रम

शिवपुरी के स्थानीय पोलो ग्राउंड में यह भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जुलाई को दोपहर 2.10 बजे ग्वालियर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2.40 बजे शिवपुरी में हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहाँ वे पोलो ग्राउंड में  कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके उपरांत शिवपुरी से हेलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।


No comments: