---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 24, 2026

कलेक्टर श्री वर्मा ने की पशुपालन विभाग की योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा


योजनाओं के क्रियान्वयन में कम प्रगति देख व्यक्त की नाराजगी, कम प्रगति वाले को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

शिवपुरी-कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रमुख अभियान एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की।  बैठक में क्षीरधारा ग्राम योजना, हिरण्यगर्भा अभियान, दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान, डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना, आचार्य विद्यासागर योजना आदि की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ एल आर शर्मा को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि स्थानीय अमले की सख्त मॉनिटरिंग की जाए। एक सप्ताह में योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाएं। कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने पशुपालन विभाग के उपसंचालक को दल गठित कर बदरवास, नरवर और खनियाधाना में गौशालाओं में गौ सत्यापन की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के व्यापक प्रचार के निर्देश, कम प्रगति देखकर की नाराजगी व्यक्त
पशुपालन विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान संचालित किया गया है। इस अभियान के तहत पशुपालन विभाग के स्थानीय अमले द्वारा पशुपालकों को जागरूक किया जा रहा है। किस प्रकार पशुपालक संसाधनों की उपलब्धता का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। पशुपालकों को नियमित टीकाकरण, बीमारियों से पशु  हानि से बचाव, कृत्रिम गर्भाधान के लाभ, सेक्स सॉर्टेड सीमन योजना की जानकारी दी जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान के बारे में व्यापक प्रचार किया जाए ताकि पशुपालकों को छोटी-छोटी बारीकियों से अवगत कराया जा सके और वह पशुपालन के क्षेत्र में लाभ अर्जित कर सकें। कलेक्टर श्री वर्मा ने योजनाओं के क्रियान्वयन में कम प्रगति देखकर नाराजगी व्यक्त की और ऐसे विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में सभी पशु चिकित्सा अधिकारी इन योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति लाएं अन्यथा सख्त कार्यवाही होगी।

No comments: