---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 24, 2026

मप्र जन अभियान परिषद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत किया पौधारोपण


शिवपुरी-
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्यप्रदेश शासन विकासखंड शिवपुरी में स्वैच्छिकता पर्व के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत शासकीय संदीपनी उ.मा.विद्यालय शिवपुरी के परिसर में नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड 37 द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक डॉक्टर रीना शर्मा, विद्यालय प्राचार्य कीर्ति गुप्ता, विकासखंड समन्वयक शिशुपाल सिंह जादौन, नगर विकास प्रस्फुटन समिति सचिव वीरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। प्राचार्य कीर्ति गुप्ता ने बताया कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं है, बल्कि आने वाली पीढयि़ों के लिए एक स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करने का संकल्प है। कार्यक्रम में प्रस्फुटन समिति सदस्य एवं छात्रों द्वारा बड़ी संख्या में सहभागिता कर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में छविराज कुशवाह, श्रीमती मृदुला नामदेव, श्रीमती राधिका जादौन, श्रीमती कीर्ति पचौरी, महेश प्रजापति, महेंद्र धाकड़, शिव कुमार कुशवाह, कन्हैयालाल  शाक्य एवं समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे

No comments: