---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, July 24, 2026

हरित भविष्य का संकल्प, उप महानिरीक्षक चौधरी के नेतृत्व में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में हुआ वृहद वृक्षारोपण


पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और हरित भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से किया कार्यक्रम

शिवपुरी। पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और हरित भविष्य की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रमुख एवं उप महानिरीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वायु, जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। वृक्षारोपण अभियान के तहत संस्थान परिसर में छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर सेनानी बिंदेश्वर कुमार, द्वितीय कमान भरत बालकृष्ण वेरूलकर, उप सेनानी जगदीश सी.पी., उप सेनानी अभिषेक मधुकर, सहायक सेनानी नीरज शर्मा सहित संस्थान के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर हरित परिसर विकसित करने और आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने की सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। संस्थान प्रबंधन ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल से जुड़े ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक कर जनभागीदारी बढ़ाई जा सके।

No comments: