प्रदर्शनी के माध्यम से दिया गया जागरूकता का संदेशशिवपुरी- भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय भोपाल द्वारा जिला प्रशासन शिवपुरी के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का समापन विविध प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ।
प्रदर्शनी में सेवा, सुशासन के 12 वर्ष, विकसित भारत 2047 (बीबीजी रामजी) तथा कारगिल विजय दिवस विषयों पर आधारित आकर्षक चित्रों के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकसित भारत के संकल्प तथा भारतीय सेना के शौर्य एवं बलिदान को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त। समापन अवसर पर महाविद्यालय पीएम आफ एक्सीलेंस प्राध्यापक डॉ. महेंद्र कुमार, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भूपेन्द्र विकल, वरिष्ठ उद्घोषक डॉ. समर्थ अग्रवाल, कार्यक्रम अधिकारी आकाशवाणी विनोद त्रिपाठी, पत्रकार मणिका शर्मा, शिक्षिका श्रीमति नीतू सिंह, श्रीमति मोनिका सोनी, इकाई प्रभारी सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं पीएम श्री हाईस्कूल फिजिकल कॉलोनी शिवपुरी, के छात्र ,छात्राएं उपस्थित थे।
समापन अवसर पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जानकारी बढ़ाना था। विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। तीन दिनों तक चली इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों ने सहभागिता की।

No comments:
Post a Comment