शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा मणिकर्णिका द्वारा गत दिवस नगर में ईस्कॉन शिवपुरी के तत्वाधान में निकाली गई भव्य जग के नाथ भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा का माधव चौक पर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं रथ यात्रा में शामिल भक्तों को आइसक्रीम वितरित कर सेवा कार्य किया गया।कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सविता जैन ने बताया कि भगवान श्रीजगन्नाथ के दर्शन कर रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा करने का यह कार्य अत्यंत सफल एवं शानदार रहा, जिसमें शाखा की सभी सदस्यों ने पूरे उत्साह, सेवा भाव एवं भक्ति के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु गोयल, सचिव श्रीमती राखी गोयल, कोषाध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा सहित किरण उप्पल, अनु मित्तल, राखी सिंघल, ऋतु राजेश गोयल, दीपा वैश्य, भारती अग्रवाल, शिल्पी जैन, कृष्णा गुप्ता एवं कंचन भुगरा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान श्री जगन्नाथ जी से नगर एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की मंगलकामना की। इस अवसर पर इस्कॉन परिवार शिवपुरी के द्वारा भी भगवान श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के इस स्वागत समारोह को लेकर हृदय आभार व्यक्त किया और सभी श्रद्धालुओं ने इस रथयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

No comments:
Post a Comment