ऐसे आयोजन समाज को और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोडऩे का सशक्त माध्यम : अध्यक्ष सुमत गुप्ताशिवपुरी। मध्य देशीय अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित सावन कार्निवल एवं हरियाली हाट का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला में उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के महिला एवं पुरुष सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सावन की पारंपरिक थीम पर आयोजित इस आयोजन में खरीदारी, मनोरंजन, सांस्कृतिक माहौल और सामाजिक सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारा और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) ने किया। उन्होंने सभी समाजजनों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोडऩे और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोडऩे का सशक्त माध्यम हैं। कार्यक्रम में मुख्यतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव जबकि विशिष्ट अतिथि शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन मौजूद रहे, जिन्होने इस कार्निवाल मेले को सराहा और स्वयं आगे आकर खरीददारी की।
इस अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष अजीत जैन, समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश ठेइया, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष रेणू भरत अग्रवाल, महिला उपाध्यक्ष अंजू गोयल, महामंत्री कुलदीप जैन, महिला महामंत्री संगम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, महिला सहमंत्री पूजा अग्रवाल, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता तथा महिला प्रचार मंत्री रेणू गोयल ने आयोजन की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सावन की हरियाली, झूले, आकर्षक स्टॉल, खरीदारी और पारिवारिक वातावरण ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम सफल संचालन श्रीमती संगम अग्रवाल के द्वारा साथ ही संचालन में सहयोग प्रदान कर समाजजनों का श्रीमती रेनू अग्रवाल के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजहित के आयोजन निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।
विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार किए गए प्रदान यह रहे लकी ड्रॉ के विजेता
इस सावन मेला कार्निवाल में प्रथम पुरस्कार (एयर फ्रायर) श्रवण गोयल, द्वितीय पुरस्कार (65 इंच ट्रॉली बैग) नरेंद्र अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार (55 इंच ट्रॉली बैग) इसके अतिरिक्त 10 विजेताओं को 5 लीटर वाटर कैंपर तथा 10 विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट हैम्पर्स प्रदान किए गए। प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार समाज के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता द्वारा प्रदान किए गए। उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज द्वारा आयोजित ऐसे आयोजनों को सामाजिक एकता एवं पारिवारिक सौहार्द को बढ़ावा देने वाला बताया।
पुरस्कार पाकर विजेताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। कार्निवाल में फ्रेंडशिप डे स्पेशल गेम्स, मनोरंजक प्रतियोगिताएं एवं प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। फ्रेंडशिप डे गेम में प्रथम स्थान अदिति अग्रवाल एवं द्वितीय स्थान शिल्पी गोयल ने प्राप्त किया। इसके अलावा विभिन्न खेलों एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं को अनेक आकर्षक उपहार वितरित किए गए। कार्निवाल में कोटा, ग्वालियर, गुना, झांसी, करैरा एवं शिवपुरी से आए स्टॉलों पर डिज़ाइनर सूट-साडयि़ां, ज्वेलरी, हैंडमेड राखियां, आर्ट एंड क्राफ्ट, गिफ्ट आइटम तथा स्वादिष्ट व्यंजनों के फूड स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।


No comments:
Post a Comment