---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 5, 2026

जिला एवं संभाग स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में होली बड्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाडयि़ों ने लहराया परचम



शिवपुरी।
होली बड्स इंटरनेशनल स्कूल, शिवपुरी के खिलाडिय़ों ने जिला एवं संभाग स्तर की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

जिला स्तर पर एथलेटिक्स की 400 मीटर दौड़ में समर रावत, शतरंज में मृदुल शर्मा तथा राइफल शूटिंग में गुरनूर सिंह एवं प्रिंस सिंह का शानदार प्रदर्शन रहा और उनका चयन हुआ। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में संभाग स्तर पर विद्यालय के विनायक शर्मा सहित अंडर.14 बालिका टीम की खिलाड़ी प्रियांशी चंदेल, निर्जला शर्मा, शानवी चंदेल, हिमांशी राठौर, ईशु यादव, मोनिका निगम, आस्था बेडिय़ा,  बुलबुल धाकड़, भाव्या तिवारी एवं शिवानी धाकड़ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चयन प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन संचालक राजेश गोस्वामी, विनोद शर्मा, भारत त्रिवेदी एवं मैनेजर नवींन अवस्थी ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

विद्यालय की ओर से कहा गया कि खिलाडिय़ों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है तथा उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य सहित खेल शिक्षक सुखवीर सिंह ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर छात्र-छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शिवपुरी और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

No comments: