---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, August 4, 2026

समस्त सह चिकित्सकीय कर्मचारी सेवा संघ का गठन एवं कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर अधिष्ठाता को सौंपा ज्ञापन


शिवपुरी-
श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, जिला शिवपुरी में कार्यरत सह-चिकित्सकीय कर्मचारियों के हितों के संरक्षण एवं उनके सेवा संबंधी मुद्दों के समाधान हेतु समस्त सह चिकित्सकीय कर्मचारी सेवा संघ (चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) का गठन किया गया है। संघ का पंजीकरण मध्यप्रदेश सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1973 के अंतर्गत 24 जुलाई 2026 को विधिवत कराया गया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज अधिष्ठाता महोदया को ज्ञापन सौंपकर चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित एवं न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। संघ ने प्रशासन से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अधिष्ठाता महोदया को ज्ञापन देने हेतु संघ के प्रतिनिधि मंडल में मेडिकल कॉलेज के समस्त पद अधिकारी डॉ नरेंद्र, विक्रम सिंह भदोरिया, पवन दुबे, रामेश्वर जोशी, मनोज रावत, कृष्णा गुप्ता, सिद्दीक खान, सूरज, रुक्मणि श्रीवास्तव धाकड़, सतेंद्र यादव, विकाश सिंह, कमलेश सेंगर, बमलेश जाटव, रामशंकर वर्मा, सुरेश चौधरी, दीप कुमार मिश्रा, प्रवीण, धर्मेंद्र कुशवाह, दीप्ति मित्तल, रजनीगंधा प्रधान, अरविंद शाक्य, आयुषी श्रीवास्तव, प्रदीप किरारे, नरेंद्र लिखारिया, साबिर अली खान, मनीष मांझी और समस्त कार्यकारिणी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  

ज्ञापन की प्रमुख मांगें
समस्त चिकित्सा महाविद्यालयों के कर्मचारियों को यूनिक एम्प्लॉयी कोड प्रदान किया जाए।
कर्मचारियों की पदोन्नति, वरिष्ठता, नियमित डीपीसी एवं सेवा संबंधी लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।
रिक्त स्वीकृत पदों पर नियमित भर्ती एवं आवश्यकता अनुसार नवीन पदों का सृजन किया जाए।
जोखिम भत्ता, रात्रिकालीन ड्यूटी, ओवरटाइम सहित स्वीकृत समस्त भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
चिकित्सा शिक्षा विभाग में पारदर्शी एवं स्पष्ट स्थानांतरण नीति लागू की जाए।
कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा उपकरण, बेहतर कार्य वातावरण एवं पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।
स्थायी शिकायत निवारण समिति का गठन कर कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।

No comments: