श्रीराम शोभायात्रा के साथ्ज्ञ प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, सतेन्द्र सिंह सेंगर को मिला 'क्षत्रिय रत्न सम्मानÓ, रघुवीर सिंह गौर ने की युवा, वृद्धजन एवं महिलाओं के लिए 10-10 हजार रुपये के पुरस्कारों की घोषणाशिवपुरी। क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा दशहरा के पावन अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में क्षत्रिय बंधुओं के लिए भव्य दशहरा मिलन समारोह का आयोजन निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन पर किया गया, जिसमें बेगवान श्रीराम शोभायात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाजबंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर सामाजिक एकता, गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाजहित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। कार्यक्रम के अंतर्गत निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा में समाज के युवाओं के साथ युवा वीरांगनाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। वीरांगनाओं द्वारा किए गए शस्त्र प्रदर्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। समारोह का प्रमुख आकर्षण शहीद स्वर्गीय गौरव सेंगर की स्मृति में समाजसेवी हरिश्चंद्र सिंह सेंगर द्वारा स्थापित 'क्षत्रिय रत्न सम्मानÓ रहा। यह सम्मान सतेन्द्र सिंह सेंगर को प्रदान किया गया। वहींआध्यात्मिक गुरु डॉ रघुवीर सिंह गौर द्वारा युवा वर्ग, वृद्धजन एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 10-10 हजार रुपये के पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह सेंगर ने दिया एकता, शिक्षा और संस्कारों का संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह सेंगर ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, शिक्षा, संस्कार और आपसी सहयोग में निहित है। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि हम अपने गौरवशाली इतिहास और परंपराओं को संजोते हुए वर्तमान समय की चुनौतियों के अनुरूप नई पीढ़ी को शिक्षित एवं संस्कारित बनाएं। उन्होंने समाजबंधुओं से आह्वान किया कि वे आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित के कार्यों में सहयोग करें तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आएं। जिलाध्यक्ष श्री सेंगर ने आगे कहा कि क्षत्रिय महासभा का उद्देश्य केवल आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज को संगठित करना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना, युवाओं को सही दिशा देना और सामाजिक सरोकारों को मजबूत बनाना भी है। उन्होंने निर्माणाधीन क्षत्रिय भवन को समाज की भावी पीढयि़ों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए इसके निर्माण एवं विकास में सभी से सहयोग की अपील की।
युवा एवं वीरांगना इकाई का रहा महत्वपूर्ण योगदान
दशहरा मिलन समारोह एवं श्रीराम शोभायात्रा को सफल बनाने में क्षत्रिय महासभा की शहर एवं युवा इकाई का महत्वपूर्ण योगदान रहा। शहर अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह परमार (गोलू), युवा इकाई अध्यक्ष शुभम पुंडीर एवं वीरांगना इकाई अध्यक्ष अंजलि सिंह के नेतृत्व में युवा टीम ने पूरे आयोजन के प्रचार-प्रसार से लेकर शोभायात्रा की व्यवस्थाओं और सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं, वीरांगना इकाई की युवतियों ने शस्त्र प्रदर्शन के माध्यम से साहस, शौर्य और नारी शक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने शोभायात्रा को विशेष आकर्षण प्रदान किया। शहर एवं युवा इकाई के सदस्यों ने आपसी समन्वय और सहयोग के साथ दशहरा मिलन समारोह को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने समाज की एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति को प्रदर्शित किया।



No comments:
Post a Comment