---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 25, 2026

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिन पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन



मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ स्कूली बच्चों को नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का भी किया वितरण

शिवपुरी। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय शिवपुरी स्थित डॉ. शांता मेमोरियल क्लिनिक, न्यू ब्लॉक में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ लिया। वहीं, 50 से अधिक स्कूली बच्चों को मौके पर ही नि:शुल्क शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। यह शिविर चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ शैलेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सा प्रकोष्ठ के डॉ भगवत बंसल, डॉ राजेंद्र गुप्ता, डॉ राकेश राठौर, डॉ दिलीप जैन, श्रीमती अंजू गुप्ता, अमित गुप्ता, अमित भार्गव सहित अन्य भाजपा के स्थानीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहें। जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दिया। शिविर की सफलता और बच्चों को बांटी गई शिक्षण सामग्री में सभी सहयोग प्रदान करने वाले साथियों के प्रति चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ शैलेंद्र गुप्ता के द्वारा आभार प्रकट किया गया।

नि:शुल्क शिविर के साथ साथ नि:शुल्क शिक्षण सामग्री का भी किया वितरण
चिकित्सा प्रकोष्ठ के इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कार्यक्रम के दौरान मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इसके साथ ही बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षण सामग्री के रूप में नोटबुक, पेन एवं पेंसिल सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। इस पहल से जरूरतमंद मरीजों और विद्यार्थियों को लाभ मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य जनसेवा की भावना के साथ जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना रहा। स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को समर्पित इस आयोजन की उपस्थित लोगों ने सराहना की। चिकित्सा के क्षेत्र में यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, शिवपुरी के तत्वावधान में सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा।

No comments: