भोले बाबा-पावर्ती का विवाह हुआ, कथा में श्रीराम का हुआ जन्म, आज भी दिव्य दरवार में भूत प्रेत बाधा का होगा निवारणशिवपुरी, करैरा। बगीचा धाम-श्री राम राजा धाम में चतुर्थ दिवस मंगलवार दोपहर 4बजे महाआरती हुई, प्रमुख यजमान पंडित राजेश दुबे भोला महाराज के परिजनों ने की.महामडलेश्वर पुरुषोत्तम महाराज,साधू संत ने भी आरती की एक लाख के करीब श्रद्धालू की भीड़ के सामने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा भक्त विवाद नहीं करता, संवाद करता है,भारत को ठीक करना है ,तो स्कूल के पाठ्यक्रम में श्री राम चरित्र मानस को जोड़ा जाए,राम चरित्र मानस जीवन जीना सिखाती हैं, इसके उपरांत हनुमान जी का आगमन करते हुए भजन सीता सीता राम चाहिए गाया।
श्रद्धालूओं भाव भोर होकर गया, श्रीराम कथा पर प्रवचन देते हुए कहा कि भगवान शिव और पार्वती जी के प्रसंग सुनाये.इसके उपरांत भोले बाबा की बरात निकलने का प्रसंग सुनाया गीत-सन्गीत पर श्रद्धालू भाव विभोर होकर नाचे. भोले बाबा का विवाह हुआ, इसके बाद भोले बाबा ने राम जन्म के विषय में प्रसंग सुनाए.. इसके उपरांत भगवान श्री राम का जन्म हुआ.नाचते, गाते,भाव विभोर होकर श्रद्धालु आनंदित हुए. इसके उपरांत दिव्य दरवार लगा. सभी की अर्जी मंजूर की गई। अन्नपूर्णा भोजन पंडाल जो कि 8वीघा में निर्मित है, जिसमें हज़ारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, 200के लगभग सेवा समिति के सदस्य भोजन प्रसादी में बड़े ही श्रद्धा भाव से सेवा कार्य में संलग्न है,देर रात्रि तक प्रसाद का वितरण किया जा रहा है.
हजारो श्रद्धालु,साधु संत ,विशाल पंडाल एवं मंदिर परिसर के आसपास बनाए गये पंडालों में रात्रि में विश्राम भी कर रहे हैं,इनके लिए पानी,नहाने धोने की व्यवस्था के साथ -साथ साफ सफाई की समिति ने सुन्दर व्यवस्था की गई है.समिति के सदस्य रात दिन सेवा कर रहे हैं.सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस कर्मी भी तैनात हैं, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जा रही है.यातायात व्यवस्था को पुलिस के जवानों ने अच्छी तरह से संचालित किया है। आज 28 अक्टूवर को भी दिव्य दरबार लगेगा इस दिव्य दरवार में भूत प्रेत बाधा का निवारण होगा 29-30 अक्टूबर को गुरु दीक्षा होगी। हजारों श्रद्धालु देश के अनेक शहरों, गांवों से करैरा पहुंच रहे हैं,करैरा में लघु महाकुंभ लग गया है।


.jpg)
.jpg)
No comments:
Post a Comment