शिवपुरी- कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं, कुछ धुनें कभी दिल से उतरती नहीं और कुछ पल ऐसे होते हैं, जिन्हें दोबारा जीने का मन हमेशा करता है। इन्हीं खूबसूरत यादों को फिर से जीवंत करने, संगीत की मधुर धुनों में खो जाने और बीते हुए सुनहरे पलों को यादगार बनाने के लिए शिवपुरी के संगीत प्रेमियों ने मिलकर शरद पूर्णिमा की पावन संध्या पर एक खुशनुमा संध्या ओल्ड इज़ गोल्ड इवनिंग का आयोजन फिजिकल स्थित होटल आर एमजी (ऋषि मैरिज गार्डन) में बड़े ही आनंद उत्सव के साथ किया इस अवसर पर संगीत प्रेमियों ने सोलो एवं डुएट सोंग गाकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और भोजन प्रसादी के साथ शरद उत्सव मनाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी राजकुमार गुप्ता, पत्रकार विजय चौकसे एवं मनीष बंसल के द्वारा किया गया जिसमें रिटायर्ड एसीपी वर्मा, विष्णु बाथम, कमलेश गुप्ता, मुकेश आचार्य, मोहन कसेरा, हरिशंकर त्यागी, गोलू सकलेचा, आशीष पुराणिक, अंकुर बाथम, विशाल पराड़कर, श्रीमती श्वेता पराड़कर, श्रीमती श्रद्धा रेवाड़ीकर, श्रीमती संगीता श्रीवास्तव, कुणाल सक्सैना, भारत कुमार सेन, समर अली, योगेंद्र जैन, त्रिलोचन जोशी, श्रीमती नीरज राजावत, किशन राजावत, पंकज श्रीवास्तव, श्रीमती आरती जैन ने पुराने सदाबहार गानों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र साहू ने किया।

No comments:
Post a Comment