---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 8, 2026

शिवपुरी कंप्यूटर संगठन का गठन, संजीव जैन अध्यक्ष और देवेंद्र धाकड़ महासचिव बने



शिवपुरी।
शिवपुरी कंप्यूटर व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों की महत्वपूर्ण बैठक 27 सितंबर 2026 को होटल टूरिस्ट प्लेस में आयोजित हुई। बैठक में कंप्यूटर व्यवसाय से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता करते हुए संगठन को मजबूत एवं व्यवस्थित बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से शिवपुरी कंप्यूटर संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से संजीव जैन को संगठन का अध्यक्ष, देवेंद्र धाकड़ को महासचिव तथा मनीष गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा आशीष श्रीवास्तव, विष्णु गोयल, हितेश भसीन एवं समीर सक्सेना को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राकेश पाल को सचिव, पंकज शर्मा को प्रचार मंत्री तथा रोमेश गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगेश, नवीन मलिक, राज सिसोदिया, सौरव शर्मा, लक्ष्मण कुशवाहा, दीपक जोशी, प्रदीप शर्मा, संजय जैन एवं संतोष धाकड़ को शामिल किया गया। 

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिवपुरी कंप्यूटर संगठन का पंजीयन शीघ्र कराया जाएगा। पंजीयन के बाद संगठन की नियमावली एवं उद्देश्यों से संबंधित डिस्प्ले बोर्ड सभी सदस्य प्रतिष्ठानों पर लगाया जाएगा, ताकि संगठन के नियम एवं उद्देश्य सभी के लिए स्पष्ट रहें।संगठन के नव नियुक्त अध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि शिवपुरी कंप्यूटर संगठन का मुख्य उद्देश्य कंप्यूटर व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाना, आपसी सहयोग एवं समन्वय को बढ़ावा देना तथा व्यवसाय से संबंधित विषयों पर एकजुट होकर सकारात्मक एवं संगठित प्रयास करना है। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा कंप्यूटर व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

No comments: