आकर्षक झांकियों, सुंदर विमानों, गरबा-डांडिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, अतिथियों ने की महाआरतीशिवपुरी। श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल के तत्वावधान में नवरात्रि के समापन अवसर पर आयोजित देवी विसर्जन समारोह भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। माधव चौक चौराहे पर सजाए गए भव्य मंच से शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थापित देवी प्रतिमाओं की मनमोहक झांकियों एवं आकर्षक विमानों का स्वागत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। स्थानीय बच्चों की डांस, डांडिया, गरबा और योग की शानदार प्रस्तुतियों के साथ बाहर से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीबीपी के डीआईजी राजीव लोचन शुक्ला रहे, जबकि अध्यक्षता डीएफओ सुधांशु यादव ने की। अतिथियों एवं समिति सदस्यों ने माता रानी की आरती और श्रीगणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष तरुण अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया तथा समिति सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच से गुजरने वाले सभी विमान, झांकी मंडलों एवं समाजसेवी संस्थाओं का शॉल, श्रीफल और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों की रही उपस्थिति
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, श्रीमती मंजू दीक्षित (महंत, मंशापूर्णी माता मंदिर), भगवती प्रसाद शुक्ल (राष्ट्रीय अध्यक्ष, सनातन सेना), राजू बाथम, दफेदार सिंह (डीपीसी) एवं महेंद्र सिंह वशिष्ठ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षक रामविलास गुप्ता, अमन गोयल, राजेश कोचेटा एवं हरज्ञान प्रजापति का समिति सदस्यों ने स्वागत किया। आयोजन के प्रायोजक सुमत गुप्ता, पुरुषोत्तम दास गर्ग, विनायक सेठ, श्रीमती उमा देवी शर्मा, श्रीमती सुषमा पांडेय तथा हम फाउंडेशन की ओर से श्रीमती साधना गुप्ता, श्रीमती साधना शर्मा एवं श्रीमती अर्चना माहेश्वरी का सम्मान किया गया। विशेष सहयोगी के रूप में भूपेंद्र रावत (पटेल एंड संस) का योगदान रहा।
झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
माधव चौक पर सजे मंच से गुजरने वाली देवी प्रतिमाओं की आकर्षक झांकियों और सुंदर विमानों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। चल झांकियों का भव्य प्रदर्शन देखने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। स्थानीय बच्चों ने मंच पर डांस, डांडिया, गरबा और योग की प्रस्तुतियां दीं, वहीं बाहर से आए कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। डांस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती प्रियंका व्यास, श्रीमती नेत्रा जोशी, श्रीमती टीना गुप्ता एवं श्रीमती दीपा बंसल उपस्थित रहीं। बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
देवी भक्तों के लिए जगह-जगह हुआ प्रसादी वितरण
देवी प्रतिमाओं के स्वागत में समर्पित समितियों एवं समाजसेवी संगठनों द्वारा विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क हलवा-चना, शरबत, खिचड़ी तथा सब्जी-पूड़ी का वितरण किया गया। शहरवासियों और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। सेवा और सहयोग की इस परंपरा ने आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सद्भाव का संदेश भी दिया।
विभिन्न शोभायात्राओं का किया गया भव्य स्वागत
देवी विसर्जन समारोह से पूर्व श्री नवदुर्गा सांस्कृतिक समारोह मंडल द्वारा क्षत्रिय समाज की बाइक रैली एवं दशहरा मिलन चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। दोपहर में खटीक समाज द्वारा निकाली गई काली माता रैली का स्वागत किया गया। इसके बाद शाम को पंजाबी परिषद की राम बारात तथा श्री नरसिंह मंदिर उत्सव समिति की राम बारात का भी स्वागत-सत्कार किया गया। इस प्रकार मंडल ने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
महाआरती के साथ माता रानी को दी भावपूर्ण विदाई
कार्यक्रम के अंत में माता रानी की महाआरती की गई और भावपूर्ण विदाई दी गई। संस्था अध्यक्ष तरुण अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक संदीप वशिष्ठ, स्वागत अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गुप्ता, सह स्वागत अध्यक्ष बृजेश शर्मा, उपाध्यक्ष रामलखन मुढ़ौतिया एवं वरुण राजौरिया, सचिव अरुण शर्मा, सह सचिव हर्षित मंगल, कोषाध्यक्ष हृदेश गोयल, सह कोषाध्यक्ष रवि पाराशर, मंच प्रभारी संकेत शुक्ला (हर्ष), सह मंच प्रभारी देवेंद्र जैन खतौरा, मीडिया प्रभारी मणिका शर्मा एवं राजू यादव सहित मणिकांत शर्मा, श्वेता अग्रवाल, भावना वशिष्ठ, विजयलक्ष्मी मुढ़ौतिया, निधि पाराशर, डॉ. रीता गुप्ता, निधि गोयल, अंजली गुप्ता, रेणु सिंघल एवं अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन मणिका शर्मा, वरुण राजौरिया, शिखा मंगल एवं भोपाल से आईं एंकर नम्रता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट संदीप वशिष्ठ ने जिला पुलिस प्रशासन, नगरपालिका, विद्युत विभाग तथा शहर की धर्मप्रेमी जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी शहरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।


.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
No comments:
Post a Comment