---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, October 21, 2026

विजयदशमी पर क्षत्रिय समाज द्वारा निकाली गई वाहन रैली, शस्त्र पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ





70 से अधिक वरिष्ठजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

शिवपुरी। विजयदशमी पर्व के अवसर पर समस्त क्षत्रिय समाज, जिला शिवपुरी द्वारा आयोजित विशाल वाहन रैली एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ किया गया, जिसके उपरांत जिले भर से पधारे वरिष्ठजनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंच संचालन बृजेश तोमर और बबीता परमार द्वारा किया गया। स्वागत भाषण श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव कुं. अतुल सिंह ने दिया, जबकि आभार प्रदर्शन वरिष्ठ समाजसेवी गजेंद्र सोलंकी द्वारा किया गया।

विशाल वाहन रैली में एक सैकड़ा से अधिक वाहनों के साथ वाहन रैली महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वीर दुर्गादास राठौड़ चौक पहुंची, जहाँ माल्यार्पण के पश्चात रैली का समापन पारंपरिक स्थान ठाकुर बाबा मंदिर पर हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (महाराणा) के प्रदेश अध्यक्ष रघुराज सिंह बैस, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक चतुर सिंह सेंगर, पोहरी से भानु प्रताप सिंह, अनेक सिंह बघेल, नरवर से सुरेंद्र सिंह परिहार, करैरा से जनपद सदस्य जितेन्द्र सिंह बैस, युवा तरुणाई में कुलदीप सिंह गौड़, शिवम परमार सहित भाजपा के जिला मंत्री के.पी. परमार, मोंटू तोमर प्रदेश सचिव श्री राजपूत करणी सेना साहब सिंह कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष अभा क्षत्रिय महासभा, अभय प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, रामेन्द्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, सोनू ठाकुर प्रदेश सचिव उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज की एकता पर अपने उद्बोधन दिए। अंत में सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सम्मान समारोह में क्षत्रिय समाज द्वारा नए सम्मान भी किए प्रारंभ
प्रो. चंद्रपाल सिंह सिकरवार शिक्षा रत्न, यह सम्मान तुलसी राजावत को प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप डॉ. सुनील राकेश सिंह तोमर, डायरेक्टर सिद्धिविनायक हॉस्पिटल द्वारा 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। क्षत्रिय शिरोमणि रत्न - शिवपुरी क्षत्रिय समाज के संगठक एवं पूर्व डीएसपी स्व. रामनारायण सिंह सिकरवार की स्मृति में यह सम्मान डॉ. आर.पी. सिंह, संचालक एम.एम. हॉस्पिटल को प्रदान किया गया। वरिष्ठजन सम्मान करीब 70 से अधिक वरिष्ठजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

No comments: