---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 26, 2026

थाना फिजिकल पुलिस द्वारा विष्णु मंदिर के पास छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती से मारपीट करने बाले आरोपी गिरफ्तार


शिवपुरी-
बीत रोज सोशल मीडिया पर एक वीडियों प्रचारित किया गया जिसमें दिखाई दे रहा है कि विष्णु मंदिर के पास कुछ युवक दो युवतियों से मारपीट कर रहे हैं तथा उनके बाल पकड का झगडा कर रहे है। उक्त सूचना पर थाना फिजीकल पुलिस द्वारा पीडिता की रिपोर्ट पर से थाना फिजीकल पुलिस द्वारा 04 आरोपी युवकों से विरूद्ध अप.क्र. 236/26 धारा 74, 75, 76, 79, 115(2), 296 (बी), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

एएसपी यांगचेन डोलकर भूटिया, अति. पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं सी.एस.पी. सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी फिजिकल निरी. अविनाश राठौड़ के द्वारा थाना फिजीकल में 04 आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया है। जिसमें विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि पीडि़त युवती सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड से अपने भाई के दोस्त के साथ स्कूटी पर पुरानी शिवपुरी जा रही थी उसी दौरान ओरा कार में सबार युवकों द्वारा युवति की स्कूटी का पीछा किया गया तथा विष्णु मंदिर के पास कार में बैठे युवको द्वारा युवती से अश्लील इशारे तथा कमेंट किये गये, जिस पर युवती द्वारा कार में बैठे युवकों का विरोध करने पर युवकों द्वारा युवती से मारपीट की गई पास की दुकान में काम करने बाली युवती जब बीच बचाव के लिये आई तो आरोपी युवकों द्वारा बीच बचाव करने आई युवती के साथ भी धक्का मुक्की की गई। 

झगडा बढता देख आने जाने बाले लोगों के द्वारा बीच बचाव किया गया तथा एक आरोपी को पकड कर थाना फिजीकल लाया गया, शेष 03 आरोपी मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गये। थाना फिजीकल पुलिस द्वारा फरार आरोपीगणों की तलाश जारी कर दी है साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। 

No comments: