---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 5, 2026

दीपों का उत्सव दीप पर्व दीपावी की भव्य शुरूआत आज धनतेरस से


बाजार में भीड़भाड़ के बीच लोगों ने की खूब खरीदारी, सोने-चांदी के खरीदी को लेकर दिखाई लोगों ने रूचि

शिवपुरी-नगर में दीप पर्व दीपावली की श्ुारूआत आज धनतेरस के साथ ही शुरू होने जा रही है जिसमें सर्वप्रथम धनवंतरी भगवान की पूजा घर-घर की जाएगी और बर्तनों की खरीदी को लेकर बर्तन दुकानों पर भीड़ उमड़ेगी। खासतौर से बर्तन व्यावसायी दुकानदारों ने भी ना-ना प्रकार की वैरायटियों को अपने प्रतिष्ठान पर रखकर ग्राहकों के आगमन की तैयारियां की गई है। इसके अलावा दीप पर्व दीपावली के अवसर पर कई लोगों ने लक्ष्मीस्वरूप में सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदी को लेकर रूचि दिखाई। यहां टेकरी के स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष एवं बजरंग ज्वैलर्स संचालक प्रकाश सोनी ने बताया कि दीपावली के पर्व को लेकर आकर्षक ज्वैलरी को लेकर ग्राहकों ने रूचि दिखाई है और भगवान श्रीगणेश-माता लक्ष्मी की मूर्तियों की रेंज उपलब्ध है। इसके साथ ही अन्य प्रकार के आभूषण भी ग्राहकों के लिए दीपावली पर विशेष उपहार के रूप में मौजूद है।

दीप पर्व दीपावली के त्यौहार को लेकर बाजार में लोगों का अंबार उमड़ रहा है और लोग अपनी जरूरतों के अनुसार बाजार में खरीदारी करते हुए नजर आ रहे है। यहां शहर के प्रमुख बाजार सर्राफा मार्केट, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, सदर बाजार जैसे प्रमुख बाजार में तो आने-जाने के लिए लोगों ने पैदल चलने का ही रास्ता चुना, वहीं दूसरी ओर कोर्ट रोड़ पर जरूर दुपहिया वाहनों के आने-जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग सुचारू रूप से चलायमान रहा। दीपावली के इस पर्व पर शहर के कपड़ा बाजार में भी खूब खरीदारी हुई तो वहीं दुपहिया वाहनों को भी शोरूम पर पहुंचकर कई ऑफर का लाभ दिलाते हुए विक्रय किया गया। ई-इलेक्ट्रॉनिक्स बाईक्स में भी लोगों ने रूचि दिखाई और करीब धनतेरस से लेकर दीपावली तक जिले भर में 1500 से 2000, बाईक, स्कूटर, ईबाईकों का विक्रय करने का कारोबार होने का अनुमान है।

इसके साथ ही अब दीपावली पर बाजार में घर सजाने को लेकर मिष्ठान की दुकानों पर लोगों का हुजूम उमड़ेगा और इसके साथ ही उपहार खरीदारी भी होगी ताकि कई लोग दीपावली पर एक-दूसरे को तोहफे के रूप में उपहारों का भी आदान-प्रदान कर सकें। शुभ दीपावली पर कोई खलल ना हो इसे लेकर पुलिस भी सतर्क है और शहर के माधवचौक चौराह, गुरूद्वारा, झांसी तिराहा, फिजीकल मार्ग सहित शहर के विभिन्न स्थानों सहित आतिशबाजी बाजार सिद्धेश्वर टेक व गांधी पार्क मैदान में भी पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई है ताकि लोग के त्यौहार मे कोई व्यवधान व परेशानी ना आए।


No comments: