बर्तन, टै्रक्टर, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई खरीददारी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा, जगमग दिखी रोशनी, सजा बाजारशिवपुरी- दीप पर्व दीपावली के अवसर पर धनतेरस से हुई शुरूआत में बाजार में जनसैलाब उमड़ पड़ा और भरे बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की हालांकि लगातार हुई बारिश का प्रभाव भी देखने को मिला बाबजूद इसके टे्रक्टर, बाईक, इलेक्ट्रिक वाहन सहित इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़ा एवं जगमग रोशनी वाली सामग्री की अधिक खरीदी हुई। इस दौरान बाजार में धनतेरस के त्यौहार को देखते हुए बर्तनों की दुकान पर भी भीड़ उमड़ी जहां लोगों ने अपनी मनपसंद के बर्तनों की खरीदी की। दीप पर्व दीपावली पर बाजार में लोगों का अंबार उमड़ा और लोग अपनी जरूरतों के अनुसार बाजार में खरीदारी करते हुए नजर आए।
शहर के प्रमुख बाजार सर्राफा मार्केट, गांधी चौक, कोर्ट रोड़, सदर बाजार जैसे प्रमुख बाजार में तो आने-जाने के लिए लोगों ने पैदल चलने का ही रास्ता चुना वहीं दूसरी ओर कोर्ट रोड़ पर जरूर दुपहिया वाहनों के आने-जाने हेतु वैकल्पिक मार्ग सुचारू रूप से चलायमान रहा। इन सभी के बीच नगर में अब उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। घर-घर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के साथ महालक्ष्मी पूजन होगा तत्पश्चात जोरदार आतिशबाजी व नए-नए कपड़ों में सज-धज कर लोग परिवार के साथ मिलकर दीपावली का यह पर्व मनाऐंगें।
यहां श्रीराम टे्रडिंग के संचालक महेन्द्र यादव के द्वारा धनतेरस के अवसर पर टे्रक्टर की डिलीवरी देते हुए संबंधित किसानों को दीप पर्व दीपावली की मिठाई भी वितरित की। इसके साथ ही स्वराज टे्रक्टर संचालक जयप्रकाश जैन (जेपी) के द्वारा भी अपने राघवेन्द्र नगर स्थित सिद्धार्थ मोटर्स प्रष्ठिान पर करीब 25 से अधिक स्वराज टे्रक्टर की डिलीवरी किसान भाईयों को धनतेरस के अवसर पर दी गई और विशेष छूट का लाभ किसानों को दिया गया। इसके साथ ही श्रीगणेशाश्रम स्कूल के समीप संचालित आयशर टे्रक्टर के संचालक पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के द्वारा आयशर टे्रक्टरों के खरीदारों को बेहतर टे्रक्टर के बारे में जानकारी दी और धनतेरस पर टे्रक्टर खरीदने पर अपनी ओर से भी आकर्षक छूट का लाभी किसानों को दिया गया। इस दौरान करीब दर्जन भर से अधिक आयशर टे्रक्टरों की डिलीवरी ग्राहकों को आकर्षक ऑफर और छूट के साथ प्रदाय किए गए।

No comments:
Post a Comment