---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 24, 2019

सिंधिया 25-26 को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे

शिवपुरी। सांसद और गुना लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया नामांकन फॉर्म भरने के बाद पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर आमसभाओं को संबोधित करेंगे। 
कांग्रेस कार्यालय से प्राप्त समाचार के अनुसार श्री सिंधिया 25 अप्रैल को ग्वालियर से सुबह 9 बजे चलकर सुबह 11 बजे ठर्रा पहुंचेगे जहां वह शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ठर्रा गांव में जनसंपर्क और सभा को संबोधित करेंगे। 11:40 बजे वह ठर्रा से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे सिरसौद पहुंचेगे जहां भी वह आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 12:50 पर श्री सिंधिया लालगढ़ और दोपहर 1:40 बजे पिपरसमां तथा दोपहर 2:15 बजे कुशियारा में सभा को संबोधित करेंगे। श्री सिंधिया दोपहर 3:15 बजे रायश्री, 4:55 बजे पिछोर विधानसभा क्षेत्र के मनपुरा तथा शाम 5:50 बजे शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के कैडर में सभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात वह शाम 6:40 बजे तिन्नारी, 7:50 बजे जराय, रात 9 बजे मुहारीकलां में सभा को संबोधित करने के बाद रात्रि 10:40 बजे चंदेरी पहुंचेगे। जहां रात्रि विश्राम करने के बाद वह सुबह 9 :40 बजे चंदेरी, 10 बजे नयाखेड़ा, 10:50 बजे थूमोन और 11:50 बजे धमासा में सभा को संबोधित करेेंगे। 27 अप्रैल को श्री सिंधिया मुंगावली विधानसभा क्षेत्र में रहेंगे। 

No comments: