---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 19, 2019

सिरसौद पंचायत के सरपंच पति और प्रभारी सचिव पत्रकारों के विरूद्ध कर रहे झूठी शिकायतें, पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी-जिले की करैरा जनपद की सिरसौद पंचायत में सरपंच पति अतर सिंह एवं प्रभारी सचिव रविन्द्र सिंह द्वारा फर्जी वाउचर और बिलों के जरिए बिना कार्य कराए करीब तीस लाख से अधिक की राशि बेजा और फर्जी तौर तरीकों से सरकारी पंचायत के खाते से आहरण करके आदर्श पंचायत में भारी गंभीर अनियमितताऐं अंजाम दे डाली है जब इन अनियमितताओं को लेकर करैरा के पत्रकार राजकपूर एवं दारासिंह व दुर्गसिंह, विनोद प्रजापति आदि ने अपने-अपने प्रेस माध्यमों के जरिए उन्हें जिला प्रशासन और जनता के बीच उजागर किया, तब इससे बौखलाकर सिरसौद पंचायत के सरपंच के पति अतर सिंह जो आपराधिक प्रवृत्ति का है द्वारा पहले तो चारों पत्रकारों को गाली-गलौज करके मारपीट पर उतारू हो जाने से मारने की धमकी दी और फिर अतर सिंह लोधी द्वारा अपनी पत्नि के नाम से थाना अमोला में अपनी पत्नि श्रीमती रामलली के नाम से झूठा आवेदन देकर पैसा मांगने एवं ब्लैकमेल का आरोप लगाकर पत्रकारों को प्रताडि़त करने का प्रयास कर डाला है। पत्रकारों पर अनावश्यक दबाब और झूठी शिकायतें करने वालों के खिलाफ आज जिला मुख्यालय पर पत्रकार संगठनों के पत्रकारों ने एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगड़कर के नाम एएसपी गजेन्द्र सिंह कंवर को ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन सौंपने वालों में करैरा अंचल के पत्रकार योगेन्द्र पाण्डे, बृजेश पाठक, दारा सिंह, राजकपूर लोधी, दुर्ग सिंह, विनोद प्रजापति के साथ मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष राजू यादव ग्वाल, मप्र मीडिया संघ जिलाध्यक्ष धु्रव शर्मा, जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष रशीद खान सहित मणिकांत शर्मा, दीपक अग्रवाल, के.के.दुबे, साकिर अली मामू, शालू गोस्वामी, प्रांजल भार्गव, राजाबाबू, जकी खान आदि सहित समस्त पत्रकारगण शामिल हुए। 
पंचायत में होती है जमकर शराबखोरी
करैरा के पत्रकारों ने बताया कि सिरसौद के सरकारी पंचायत भवन में आये दिन शराबखोरी, आपराधिक साजिशें करना एवं फर्जीबाड़ा करने के आदी सरपंच पति एवं सेकेट्री (सचिव) व सरकारी अमले के लोग जिनके सारे साक्ष्य तथ्य फर्जी बिल शिकायत के साथ संलग्न है, की जांच करके इन पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाये साथ ही पत्रकारों को झूठी शिकायतें कराकर दबाब कराने के एवज में पत्रकारों को फंसाने के प्रयास करने पर भी इनके विरूद्ध पुलिस कार्यवाही की जावे। साथ ही पंचायत भवन में शराब पार्टी करने एवं फर्जी झूठे वाउचरों के जरिये बिना कार्य संपादित कराये सरकारी खाते से तीस लाख से अधिक की राशि का फर्जीबाड़ा करने पर त्वरित कार्यवाही करने एवं जांच के लिए दल गठित हो। इस संबंध में एक वीडियो भी एएसपी को दिखाई गई जिसमें पंचायत भवन में शराब पार्टी चल रही थी।

No comments: