---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 19, 2019

आऐंगें लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया, कल भरेंगे नामांकन

शिवपुरी-सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 अप्रैल को शिवपुरी आएंगे और वह 20 अप्रैल को शिवपुरी में अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल करेंगे तथा यहां
सभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान जगह-जगह सांसद सिंधिया के काफिले में क्षेत्रवासी उमड़ेंगे और फिर नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद गांधी पार्क पहुंचकर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगें। उक्त जानकारी दी प्रभारी मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट, लोकसभा प्रभारी राजेन्द्र भारती, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव, शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ाने जिन्होंने स्थानीय होटल पीएस में आयोजित प्रेसवार्ता कर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनके नामांकन फार्म भरने एवं विशाल रोड़ शो, जनसभा कार्यक्रम को संबोधित करने को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
कल भरेंगें नामांकन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस द्वारा जारी बताया गया है कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया 19 अप्रेल को सुबह 11 बजे जयविलास पैलेस से रवाना होकर दोपहर 2 बजे शिवपुरी पहुंचेगे जहां वह स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और बॉम्बे कोठी पर कुछ देर के लिए रूकेंगे। श्री सिंधिया दोपहर 3:30 बजे बॉम्बे कोठी से रवाना होकर शाम 5:30 बजे गुना पहुंचेगे जहां वह कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। श्री सिंधिया 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे राजीव गांधी भवन गुना से रवाना होकर दोपहर 1:45 बजे शिवपुरी के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचेगे। जहां वह 1:45 बजे से 2:15 तक नामजदगी का फॉर्म भरेंगे और इसके बाद 2:15 से  शाम 4 बजे तक सभा को संबोधित करने के बाद ग्वालियर रवाना हो जाएंगे। 
सिंधिया के नामांकन भरने की तैयारियों को लेकर कोलारस में हुई बैठक
कोलारस कांग्रेस कार्यालय पर एक अहम बैठक का आयोजन रखा गया जिसमें 20 अप्रैल को गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के नामांकन भरनेकी तैयारियों को लेकर एक बैठक रखी गई बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेस पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ले जाने के लिए गाडिय़ों टेक्टरों कीव्यवस्था सहित अन्य जिम्मेदारियां दी गई इस बैठक में मुख्य रूप से जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर पूर्व विधायक राजेंद्र भारती कोलारस कांग्रेस प्रभारी दीवान सिंह हरसी कोलारस के पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरवीर सिंह रघुवंशी कोलारस नगर पंचायत अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे कोलारस कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष बलबीर निवोरियाग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र रावत पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धर्मेंद्र जैनपूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गोड विधानसभा प्रवक्ता ओपी भार्गव सुमित यादव सोनू राजावत अमोल सिंह गुर्जर लक्ष्मण सिंह गुर्जर गोलू गोड पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष दीपक बत्स सांसद प्रतिनिधि नवल सिंह सोलंकीछोटा खेमारिया जसवंत पाल सुरेश जाटव गुडडा राव सेक्टर अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग जनपद उपाध्यक्ष लालू चौहान सत्तार खान भगवत शर्मा डॉ सुरेश गौड़ राजेश व्यास मनीष शर्मा हप्पू अग्रवाल बृजेश बंसल कैलाश ओझा सहित समस्त कांग्रेस नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments: