शिवपुरी। आज शहीद तात्याटोपे के स्मारक पर भारत विकास परिषद की गुरू तेगबहादुर शाखा के अनेकों सदस्यों ने तात्याटोपे समाधी स्थल पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष मनीष शुक्ला, सचिव धर्मेन्द्र राठौर, पूर्व अध्यक्ष गोपाल गौड़, भाजपा नेता सुरेन्द्र शर्मा, एडवोके वीरेन्द्र शर्मा, गिरीश मिश्रा मामा, सतीश शर्मा, दशरथ शर्मा, अनुज गुप्ता, उमेश भारद्वाज, दिलीप मडैंया, राजू, दीपक, दिलीप मुदगल, राजकुमार शर्मा, लालू शर्मा, संजीव शर्मा, कमलेश मुदगल सहित अनेकों लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की गुरूतेगबहादुर शाखा के अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीद तात्याटोपे ने शिवपुरी नहीं देश भर में उनका नाम जाना जाता हैं। अमर शहीद तात्याटोपे द्वारा देश को आजाद कराने में दिए गए योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अमर शहीद तात्याटोपे को गोरिल्ला युद्घ में निपुणता हासिल थी। उन्होंने कहा कि हम सभी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते है कि जिस शिवपुरी भूमि पर अमर शहीद तात्याटोपे को फांसी दी गई। हम उस शहर के वासी है। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद की तेगबहादुर शाखा के सदस्यों ने अमर शहीद तात्याटोपे के बलिदान दिवस पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। समाधि स्थल राजेश्वरी रोड पर तात्याटोपे को श्रद्घांजलि अर्पित की साथ ही भारत माता एवं अमर शहीद तात्याटोपे की वीरता व अमरता के नारे लगाए।
Friday, April 19, 2019
भारत विकास परिषद की गुरू तेगबाहदुर शाखा ने किया शहीद तात्याटोपे को नमन
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment