शिवपुरी। इस मौसम में जबकि राहगीरों को पहली जरूरत पानी की ही होती है और यदि उन्हें पानी उपलब्ध हो जाए तो उनके सुखद कार्यकलाप में चार चांद लग जाते हैं। शाखा द्वारा प्रारंभ की गई यह प्याऊ वास्तव में एक ब?ा पुण्य कार्य है। इस भीषण गर्मी में किसी प्यासे को पानी पिलाने से ब?ा और कोई पुण्य कार्य नहीं है। यह बात मध्यांचल ग्रामीण बैंक शिवपुरी के क्षेत्रीय प्रबंधक एस के एस चौहान ने वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा प्रारंभ की गई शीतल जल प्याऊ के शुभारंभ के अवसर पर कही। शीतल जल प्याऊ का शुभारंभ मध्यांचल ग्रामीण बैंक शाखा कमलागंज पर किया गया। इस मौके पर मध्यांचल ग्रामीण बैंक के एडवांस मैनेजर नीरज अग्रवालए समाजसेविका श्रीमती मीरा चौकसे, भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे के अध्यक्ष अमित खण्डेलवाल, सचिव चन्द्र मोहन नागपाल, कोषाध्यक्ष हर्ष मित्तल, प्रांतीय महासचिव युगल गर्ग, प्रांतीय संयोजक हरिओम अग्रवाल, पंकज जैन, कार्यक्रम संयोजक कपिल भाटिया सहित शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा वीर तात्याटोपे शाखा के कार्यों को सराहते हुए कहा गया कि जनसेवा से ब?कर दूसरा पुण्य कार्य नहीं है। शाखा द्वारा प्रारंभ की गई यह प्याऊ वास्तव में एक बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि शाखा द्वारा प्याऊ को ऐसे स्थान पर प्रारंभ किया है जहां आने वाले राहगीरों को पानी मिलेगा।
Friday, April 19, 2019
कमलागंज ग्रामीण बैंक पर वीर तात्याटोपे शाखा की तीसरी शीतल जल प्याऊ प्रारंभ
About Raju Yadav
Soratemplates is a blogger resources site is a provider of high quality blogger template with premium looking layout and robust design. The main mission of templatesyard is to provide the best quality blogger templates.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment