---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, April 17, 2019

पुलिस की फ्लाईंग स्काड टीम द्वारा अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी पिछोर रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में आचार संहिता को मद्येनजर रखते जिले में सघन चैकिंग की जा रही है जिसके परिणामस्वरूप 15 अप्रैल को थाना पिछोर क्षेत्र की फ्लाईंग स्काड टीम द्वारा अवैध शराब की जप्ती की कार्यवाही कर एक आरोपी को दबोचा साथ ही साथ जिले के अन्य थाना करैराए फिजिकल सहित कुल 20620 रू की अवैध शराब जप्त की गई। थाना पिछोर की फ्लाईंग स्काड टीम को फु टेरा तिराहे के पास पिछोर में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली जिस पर से  फ्लाईंग स्काड टीम द्वारा थाना प्रभारी पिछोर निरी. अजय भार्गव को अवगत कराया बाद वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में फ्लाईंग स्काड टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान फुटेरा तिराहे के पास दबिश देकर आरोपी अरविंद पुत्र रामदास लोधी उम्र 35 साल निवासी ग्राम दविया जगन के कब्जे से 7 पेटी कुल 350 क्वार्टर अवैध देशी प्लेन शराब कीमत 17500 रू की जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

No comments: