---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 14, 2019

सिंध जलावर्धन योजना: टेस्टिंग पूरी होते ही अब मिलेगा पानी

प्रभारी मंत्री बोले-कांग्रेस सरकार की देन हुआ जल्द काम
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया था वादा वह पूरा किया
शिवपुरी। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी की जनता से जो वादा किया था वह पूरा हो रहा है। मड़ीखेड़ा सिंध जलावर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बदलने के बाद टेस्टिंग का काम चल रहा है और एक या दो दिन में टेस्टिंग पूरी होते ही पानी सतनवाड़ा फि ल्टर प्लांट से शिवपुरी बायपास और इस योजना के तहत बनाई गईं ओवरहेड टंकियों तक पहुंचेगा। ओवर हेड टंकियों में पानी पहुंचने से शहर की जनता को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और कई सालों से जो परेशानी थी उससे छुटकार मिलेगा। जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव ने बताया कि हमारे लोकप्रिय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता से जो वादा किया था कि मड़ीखेड़ा सिंध जलावर्धन योजना की खराब पाइप लाइन को जल्द बदल इस योजना के तहत बनाए गईं शहर की टंकियों व ओवर हेड टैंकों तक पानी पहुंचेगा और वह वादा पूरा हो रहा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जो वादा किया उसे पूरा किया। उन्होंने बताया कि मप्र में नई कांग्रेस सरकार आने के बाद जनता से जो वादे किए गए हैं वह पूरे किए जा रहे हैं। 
प्रभारी मंत्री ने कहा-जो वादा किया वह पूरा किया 
जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर ने बताया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता से जो वादा किया था कि म?ीखे?ा सिंध जलावर्धन योजना की खराब पाइप लाइन को जल्द बदल इस योजना के तहत बनाए गईं शहर की टंकियों व ओवर हेड टैंकों तक पानी पहुंचेगा और वह वादा पूरा हो रहा है। टेस्टिंग पूरी होती ही इन ओवरहेड टैंकों में पानी भरने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि सिंधिया जी ने जो वादा किया उसे पूरा किया। उन्होंने बताया कि मप्र में नई कांग्रेस सरकार आने के बाद जनता से जो वादे किए गए हैं वह पूरे किए जा रहे हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि ओवर हेड टंकियों में पानी पहुंचने से शहर की जनता को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी और कई सालों से जो परेशानी थी उससे छुटकार मिलेगा। जिले के प्रभारी मंत्री ने बताया कि शिवपुरी की जनता के लिए यह क्षण खुशखबरी का है और क्षेत्र की जनता की हर परेशानी को दूर करने के लिए कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार प्रयासरत हैं। 
पूर्व की भाजपा सरकार ने डाले अड़ंगेÓ 
जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर ने बताया कि मप्र में भाजपा की सरकार 15 साल तक प्रदेश में काबिज रही लेकिन इन लोगों ने सिंध जलावर्धन योजना में कई अडंगे डाले और प्रदेश की भाजपा सरकार की लेटलतीफ ी से योजना का काम लटका पड़ा रहा लेकिन प्रदेश में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में नई सरकार आने और सांसद ज्योतिरादित्य की दृढ इच्छाशक्ति के चलते अब इस योजना का काम तेज गति से पूरा करने का काम चल रहा है और आने वाले समय में जो शेष कार्य बचे हैं उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। हाल ही में खराब पाइप लाइन को बदलने का काम पूरा हो गया है इसकी टेस्टिंग भी हो गई और अब ओवरहेड टैंकों तक पानी पहुंचेगा। इससे सप्लाई में मदद मिलेगी।

No comments: