---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, April 14, 2019

अनियंत्रित होकर झांसी-कोटा फोरलेन पर पलटा ट्रक, आवागमन हुआ अवरूद्ध

सुबह 4 बजे से राष्ट्रीय राज्य मार्ग है एक तरफ  से बंद 
शिवपुरी/करैरा- झांसी-कोटा फोरलेन पर रविवार के तड़के ग्राम सलैया के पास परमार ढाबे पर फोर लाइन के बीचो-बीच अनियंत्रित होकर एक ट्रक सुबह 4 बजे पलट गया व ट्रक चालक ट्रक को पलटी अवस्था में ही छोड़कर भाग गया। जिससे फोर लेन का एक तरफ का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया जिससे वहां से गुजरने वाले हजारों वाहनों में बैठे लोगों को पूरे दिन जान जोखिम में डालकर रोंग साइड से ही गुजरने को मजबूर होना पड़ा। वहीं दुर्घटना की सूचना पुलिस दी गई बाबजूद इसके करीब 14 घंटे बाद तक भी आवागमन बहाल नहीं हो सका और इस कारण लोगों को एक लंबा फेर काटकर अपने गतंव्यों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं घटना के लंबे समय बाद फोरलेन के जिम्मेदार अधिकारियों व स्थानीय पुलिस प्रशासन की लापरवाही के चलते ट्रक नहीं उठाया जा सका, ऐसी स्थिति में अन्य वाहनों को गलत दिशा में वाहन गुजरने से दुर्घटना दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई थी। 
क्या कहते हैं जिम्मेदार अधिकारी
राष्ट्रीय राज्य मार्ग शिवपुरी से झाँसी तक के इंसीडेंट इंचार्ज का कहना है हमारी गाड़ी पैट्रोलिंग कर रही है लेकिन जब तक गाड़ी का मालिक या उसका कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं आ जाता तब तक हम गाड़ी से हाथ भी नहीं लगा सकते हम नियम से बंधे हुए हैं।
अनिल दुबे 
इंसीडेंट इंचार्ज, एनएचएआई 
इनका कहना है-
आपने हमको जानकारी से अवगत कराया है हम अभी एक घंटे के अंदर ही ट्रक को हटाने का काम करवाते हैं।
आत्माराम शर्मा,
एस डी ओ पी करैरा

No comments: