शिवपुरी प्रवास पर आए परिवहन मंत्री ने घोषणा से पूर्व ही सांसद सिंधिया के गुना-शिवपुरी से चुनाव लडऩे की दी सहमति
शिवपुरी- कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को किसी भ्रम में पडऩे की आवश्यकता नहीं है क्योंकि गुना-शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी परंपरागत सीट से ही चुनाव लड़ेंगें, आने वाले समय में उनके नाम की घोषणा होना तय है और उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताने के लिए माननीय राहल गांधी के न्याय संदेश को लकर जनता के बीच जाऐं और 72 हजार रूपये गरीब जनता को किस प्रकार से कांग्रेस पार्टी देगी यह बताए तभी हमें सफलता मिलेगी और पूरे मप्र में कांग्रेस पाटी्र पुरजोर ताकत के साथ चुनाव लड़ रही है हमें पूर्ण विश्वास है कि करीब 16 से अधिक सीटें हम इस बार के लोकसभा चुनाव में जीतेंगें। यह बात कही मप्र शासन के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने जो शिवपुरी प्रवास के दौरान टूरिस्ट विलेज में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह यादव्र करैरा विधायक जसवंत जाटव, पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा, हरवीर सिंह रघुवंशी, अजय गुप्ता अज्जू, सिद्धार्थ सिंह चौहान आदि सहित अनेकों कांग्रेस नेता मौजूद थे।
स्थानीय टूरिस्ट विलेज में आयोजित पत्रकार वर्ता में परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ेगें। यह तय हैं। कार्यकर्ता किसी भ्रम की स्थिति में न रहें क्योंकि सांसद सिंधिया ने क्षेत्र में कई विकास के कार्य किए हैं और यहां की जनता उन्हें बेहद पसंद करती हैं। इसीलिए वह गुना-शिवपुरी संसदीय सीट को छोड़ कर और कहीं चुनाव लडऩे नहीं जाएंगे। श्री राजपूत ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान भाजपा पर कई तरह के आरोप लगाए लेकिन वह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद जिले में फैले भ्रष्टाचार, लूट खसोट, सहित परिवहन विभाग में दलाली प्रथा और अवैध रेत उत्खनन, तहसीलों राजस्व बसूली के नाम पर चल रहे गोरख धंधे के सवालों के जवाब पर स्पष्ट जवाब न देते हुए बचाव की मुद्रा में देखे गए। उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर इन अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। भोपाल में मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर से लोकायुक्त के छापे के दौरान जप्त किए गए करोड़ों रूपए के सवाल के जवाब में कहा कि मात्र 12 करोड़ रूपए ही लोकायुक्त को छापे के दौरान मिले हैं लेकिन भाजपा झूठे आंकड़े जनता के सामने प्रस्तुत कर रही हैं।

No comments:
Post a Comment