---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 12, 2019

मतदाताओं को जागरूक करती शॉर्ट फि ल्म Óमतदान एक प्रेम कथाÓ हुई रिलीज

शिवपुरी-चुनावों में हरेक मतदाता अपने मत का प्रयोग करें और मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो लेकर अनेकों जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है लेकिन शहर के कुछ जागरूक लोगों ने एक शार्ट फिल्मÓमतदान एक प्रेम कथाÓ बनाकर मतदान का ना केवल महत्व बताया बल्कि मतदान करने के लिए जन-जन को जागृत करने का कार्य भी किया। इस शॉर्ट फिल्म का गत दिवस होटल राज पैलेस में यू-ट्यूब और सोशल मीडिया पर प्रसारण किया गया जिसे अधिक से अधिक लोगों ने पंसद करते हुए ना केवल लाईन और कमेंट दिए बल्कि हजारों लोगों ने इस शॉर्ट मूवी फिल्म को शेयर कर अन्य लोगों तक पहुंचाने का कार्य भी किया। यहां बता दें कि हाल ही में शिवपुरी में निर्मित शॉर्ट फिल्म Óमतदान एक प्रेम कथाÓ यूट्यूब के माध्यम से गत दिवस रिलीज हो चुकी है जिसका निर्माण शहर के युवा शॉर्ट फि ल्म निर्माता राजेश झा द्वारा किया गया है एबं निर्देशन शहर के ही युबा फि ल्म निर्देशक अर्जुन दुबे द्वारा किया गया। फि ल्म में मुख्य भूमिका शिवपुरी शहर के ही कलाकार मृदुल शर्मा (मोंटी)एबं शहर की जानी मानी पत्रकार शालू गोस्वामी द्वारा निभाई गई है यह फि ल्म पूरी तरह से एक छोटी सी प्रेम कहानी के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जगरूकता दर्शाती है इस फिल्म में अन्य कलाकारों में हरी नारायण एबं इरफान नूर कुरैशी द्वारा अभिनय किया गया है। 

No comments: