---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, April 12, 2019

परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने दिया नव वर-वधु को आर्शीवाद

शिवपुरी-शहर के गोविन्द नगर में निवास करने वाले एम.ए.खान के नाती एवं राशिद-श्रीमती रूबीना खान  के पुत्र व पत्रकार रशीद-श्रीमती इमरोज खान के भतीजे अमन-श्रीमती निदा खान के विवाह समारोह में शामिल ना होने के बाद शिवपुरी प्रवास पर आए मप्र शासन के परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत नव विवाहित वर-वधु को आर्शीवाद देने उनके घर पहुंचे। इस दौरान परिवहन मंत्री ने ना केवल अमन-श्रीमती निदा खान को आर्शीवाद दिया बल्कि सिंधिया फैंस क्लब में अमन के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने एवं माननीय राहुल गांधी के शक्ति एप्प की सोशल मीडिया में मिली महती जिम्मेदारी पर भी बधाई शुभकामनाऐं दी। इस अवसर पर परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने परिजनों एम.ए एवं पत्रकार रशीद खान सहित अन्य परिजनों से उनकी कुशलक्षेम पूछी और पारिवारिक चर्चाऐं की। इस दौरान परिवहन के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह
यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष कोलारस रविन्द्र शिवहरे, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, कांग्रेस नेता अजय गुप्ता अज्जू, सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिक व कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

No comments: