शिवपुरी- पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अतिण् पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह कवंर के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ द्वारा पिछले 3 साल से फरार 1 स्थाई वारंटी को पकडा। थाना तेंदुआ द्वारा मुखबिर सूचना पर एक्सीडेंट के प्रकरण में पिछले 3 साल से फरार स्थाई वारंटी राहुल पुत्र जितेंद्र सिंह परमार उम्र 26 साल निवासी उनी बहादुर का पुरा को माननीय न्यायालय के प्रकरण क्रं 56/16 धारा 279,336,337 भादवि में माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी तेंदुआ उनि.विकास यादव आरक्षक बलवंत पाल एवं आरक्षक राजपाल मांझी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीर अपराध में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम किया घोषितशिवपुरी-पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा गंभीर अपराध में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ईनाम घोषित कर दिया है। थाना पिछोर के अपराध क्रमांक 19/19 धारा 342,376,34,120.बी भादवि में फरार आरोपी अरविंद पुत्र देवलाल जाटव निवासी जराय थाना पिछोर जिला शिवपुरी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 2000 रू का ईनाम घोषित किया हैए जो कोई भी व्यक्ति उक्त फरार आरोपी को बंदी बनाने या बंदी बनवाने या उसके द्वारा बंदीकरण की शक्ति का विरोध किए जाने पर विधि संगत आवश्यक बल प्रयोग कर बंदी बनाने या बनवाने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करवाएगा या बंदी बनवाने में पुलिस की मदद करेगा उसको घोषित राशि के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment