---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, January 28, 2020

सरकुलर रोड़ पर स्थित फायर बिग्रेड बना नशेडिय़ों का अड्डा

नपा की अनदेखी से बिगड़े हालात, सुबह उठते ही मिलती है नशे की सामग्री, बच्चों पर पड़ता है असर, कार्यवाही की मांगशिवपुरी-नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा यूं तो वीर सावरकर पार्क के समीप फायर बिग्रेड बनाया गया है लेकिन लाखों रूपये की राशि व्यय कर एक फायर बिग्रेड केन्द्र सरकुल रोड़ वायपास पर भी बनाया गया जिसमें कुछ समय तो फायर बिग्रेड वाहन खड़े रहे लेकिन इसके बाद यहां के हालात बिगड़ते चले गए और यह फायर बिग्रेड का स्थान अब नशेडिय़ों के कब्जे में होता हुआ नजर आ रहा है। यहां आए दिन जुआरी, शराबी और नशा करने वाले नशेड़ी अपनी महफिलें देर सायं से सुबह तक जमाए रहते है जिससे आसपास के रहवासियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में स्थानीय नागरिकों ने इस मामले में नगरपालिका शिवपुरी सीएमओ से उचित कदम उठाकर या तो इस फायर बिग्रेड को नशेडिय़ों के अड्डे से दूर कराया जाया फिर यहां इस शासकीय संपत्ति को आध्यात्मि केन्द्र अथवा किसी अन्य उपयोग में लाया जाए ताकि यह स्थान सुरक्षित हो सके। इस मामले में नगर पालिका की ओर से फिलहाल ध्यान ना देने के कारण यहां गंदगी का जमाबड़ा भी रहता है और इस गंदगी के बीच नशेड़ी अपने नशे की लत को यहंी आकर पूरा करते है।
सुबह देखने को मिलती है नशे की सामग्रीवायपास रोड़ पर स्थित यह फायर बिग्रेड केन्द्र जब नशेडिय़ों की गिरफ्त में आता है तो यहां रात को होने वाले नशे की सामग्री अगली सुबह स्थानीय लोगों को यहां पड़ी हुई मिलती है। जिससे लोगों में काफी नाराजगी व्याप्त रहती है। शराब, जुआ और सट्टे जैसी पर्चियों के साथ-साथ स्मैक के नशे का कारोबार भी यहां किया जाता है जिसस यह पूरा क्षेत्र यहां नशेडिय़ों के रूप में एक तरह से अपनी पहचान बनाता जा रहा है जिसके चलते यहां के रहवासी इस नशे के कारोबार से इस तरह पीडि़त है कि कभी-कभार यहां छोटे-छोटे बच्चें भी खेलने पहुंच जाते है और वह इस नशे की सामग्री का शिकार भी हो जाते है। ऐसे में नागरिकों को रात के बाद सुबह होने पर मिलने वाली नशे की सामग्री देखकर नगर पालिका पर अपना आक्रोश फोड़ते है इस मामले में नगर पालिका प्रशासन से भी उचित कार्यवाही की मांग की गई है लेकिन नगर पालिका प्रबंधन है कि इस ओर ध्यान तक नहीं दे रहा जिससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
इनका कहना है-इस मामले को लेकर नगर पालिका सीएमओ के.के.पटैरिया से संपर्क कर मामले मे जानकारी लेना चाही लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

No comments: