---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2020

कोरोना वायरस: गुना सांसद ने एक माह का वेतन और 1 करोड़ दिए प्रधानमंत्री राहत कोष में

शिवपुरी-कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे सार्थक प्रयासों में गुना सांसद डॉ.केपी यादव भी कहीं पीछे नहीं हैंए इस आपदा से निपटने के लिए जहां सांसद द्वारा अपने संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं उनके द्वारा अपना एक माह का वेतन उनके द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष को प्रदान किया गया है। सांसद डॉ.केपी यादव ने भाजपा मीडिया सेंटर के माध्यम से बताया कि उनके द्वारा एक माह के वेतन के साथ ही सांसद निधि की 1 करोड़ की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष को प्रदान की गई है।

भोजन के लिए प्रत्येक नगरीय निकाय को दिए एक-एक लाख रूपये

कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण लॉकडाउन की स्थिति में कोई भी गरीबए दिहाड़ी मजदूर, जरूरतमंद कोई भूखा न सोये इसका ख्याल रखते हुए सांसद डॉ.केपी यादव ने संसदीय क्षेत्र के सभी नगरीय निकायों को एक.एक लाख रुपये की राशि भोजन व्यवस्था के लिए प्रदान की है। सांसद डॉ.केपी यादव द्वारा इस राशि के पूर्व भी संसदीय क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा क्षेत्रों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए स्वास्थ्य सामग्री सैनेटाइजर आदि के लिए दो-दो लाख रुपये की राशि प्रदान की जा चुकी है

No comments: