---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2020

भाजपा ने तुलसी नगर में शुरू की मोदी किचिन की शुरूआत

शिवपुरी-प्रधानमंत्री मोदी की अपील बीजेपी कैडर में अभी भी अकाट्य है यही कारण है कि सभी जिला मुख्यालय और मंडल(संगठन इकाई) स्तर पर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश पर मोदी किचिन आरम्भ की गई है। शिवपुरी में तुलसी सदन पर यह मोदी किचिन आज आरम्भ हुई है। जहां भोजन बनाने वाले नही मिले आज तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। इस दौरान भाजपा के पूर्व शहर अध्यक्ष ओमी जैन, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भरत अग्रवाल, पल्लन गोयल, सुरेश यादव, दीपक गर्ग आदि भोजन निर्माण में लगे है वहीं कल से भोजन बनाने वाले इस कार्य में लगाएं जाएंगे। यह मोदी किचिन की शुरूआत भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम की निगरानी में आरम्भ हुई इस मोदी किचिन में से रोजाना 1000 परिवारों तक भोजन पहुचाने का प्रयास करेगी। शुरूआत के दिन में आज पहले दिन करीब 300 भोजन पैकिट वितरित किये गए। इस भोजन निर्माण कोष के लिए कोई नगद संग्रहण नही किया गया है केवल खाद्य सामग्री आपस में जुटाई गई हैं।

No comments: