कफ्र्यू के बीच भी सड़कों पर बेखौफ घूम रहे लोग
शिवपुरी-प्रधानमंत्री मोदी कोरोना जैसी महामारी से लडऩे के लिए 21 दिनों का लॉक डाउन फरमान जारी किया है बाबजूद इसके आज भी कई लोग इस लॉक डाउन को मुंह चिढ़ा रहे है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा जारी कफ्र्यू के बीच भी लोगों की आवाजाही और बाजारों में उमड़ती भीड़ इसके प्रमाण के रूप में पहचानी जा सकती है। एक ओर जहां जिला प्रशासन ने मीट मुर्गे की दुकानों को खोलने के आदेश जारी कर दिए है। इससे साफ जाहिर हो रहा हैं। जिला कलेक्टर को इस महामारी से और शहर की जनता से कोई सरोकार नहीं रहा हैं, क्योंकि जिस मीट के कारण यह कोरोना जैसी घातक महामारी पैदा हुई हैं। उन्हीं दुकानों के खोलने के आदेश खुले तौर पर जारी कर दिए। जबकि वहीं दूसरी ओर इन दिनों नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर मंदिरों को पूरी बंद कर रखा हैं और तो और भक्तों को मंदिर पूजा अर्चना तक नहीं करने दी जा रही हैं। इसके बाद स्वयं द्वारा ही 31 मार्च तक कफ्र्यू का आदेश पालन करने की बात कहीं गई थी।जिसमें जिला प्रशासन ने 6 फिट की डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दुकानदार को गोला लगाने के निर्देशित किया था। जिसमे मात्र किरानाए डेयरी व मेडिकलों की दुकान खोंलने के निर्देश जारी भी किये थे परन्तु शराब व कवाव की दुकान खोंलने के जैसे ही निर्देश जिला प्रशासन ने जारी किये उसे देख जनता में आक्रोश दिख रहा है आज सुबह से ही जनता द्वारा कफ्र्यू का पालन नहीं किया बाजारों में जनता इस महामारी से बेखबर खूब घूमती नजर आई जिसमें एक नया मोड़ आया है कि इतनी सख्ती होने के बाद तमाम लोग घूम कैसे रहे है तो पता चला कि जितने लोग सुबह से सड़कों पे घूम रहे थे उन सभी पर पास था और वह पास एसडीएम कार्यलय से मुहैया कराये गये थे।
शराब की दुकानों को रातों रात बंद करने के जारी किये आदेश
हालांकि शराब की दुकानों का संचालन की खबर जब प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के कानों तक पहुँची जिसमें जनता की नाराजगी देखते हुये मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश जारी कर दिये।
खुली मीट की दुकानें लोगो ने नाराजगी
फोटो-28 पी पी 4
एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना वायरस को आनन फानन में खुली शराब और भांग की सभी दुकानों को अविलंब रूप से 14 अप्रैल तक बंद करने के आदेश दे दिए है तो वही दूसरी ओर जिला प्रशासन द्वारा मीट की दुकान खोलने के आदेश दे दिए गए इसे लेकर सोशल मीडिया में जहाँ जमकर विरोध हो रहा है तो वही इस आदेश के साथ ही अभी भी शिवपुरी की जनता खुली मीट शॉप की दुकानें बंद होने के आदेश की प्रतीक्षा कर रहे है। इस लेकर लोगो मे नारजगी है कि नवरात्रा चल रही है जब शराब दुकान बंद हो गयी है तो यह मीट मांस की दुकाने भी बंद रहना चाहिए।
एसडीएम ऑफिस के दरवाजे पर सोसल डिस्टेंसिग की उड़ी धज्जियां
देखा जाए तो जिला प्रशासन द्वारा शहर में किसी भी तरह का कोई काम है तो उसकी अनुमति के लिए एसडीएम को जवाबदेह अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है ऐसे में आये दिन इस कफ्र्यू में अनुमति लेने को लेकर सुबह से ही लोगो की भीड़ एसडीएम ऑफिस में जुट रही है जिससे यह सोसल डिस्टेंसिग की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही है इस ओर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का कोई ध्यान नही की यहाँ अनुमति लेने आने वाले लोग एक दूसरे से दूरी बनाए और कही ऐसा तो नही की अनुमति लेनी एक को है उसके साथ मे अन्य भीड़ का हिस्सा हो।
नियम कानून लागू होने के बाद भी नजर आ रही लोगों की भीड़
कोरोना वायरस को लेकर लोग भी किस कदर नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे है इसकी मिसाल कोर्ट रॉड पर लोगो की जमती भीड़ के रूप में देखी जा सकती है यह नाकाम प्रशासन की यह भीड़ दास्तां बयां करती हुई नजर आ रही है। इस ओर जिला प्रशासन को ध्यान देने को आवश्यकता है लेकिन प्रशासन भी इस ओर कोई कदम नही उठा रहा। जिससे कोरोना के लक्षणों को आम जन मुँह चिढ़ा रहे है।
निर्भया ने दिखाई मानवता
कोरोना वायरस को लेकर एक ओर जहां लोग घरों से बाहर निकल पा रहे है तो वही इन सब के बीच पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आ रहा, जहाँ निर्भया प्रभारी गायत्री इटोरिया और उनकी टीम अपनी ड्यूटी के साथ-साथ असहाय, जरूरतमंद लोगों को भूखे पेट नही सोने दे रही वही जागने पर दूध के पैकेट भी उपलब्ध करा रही, देश मे परोपकार के लिए कोई परिभाषा नही फिर भी इन विषम परिस्थितियों में शिवपुरी पुलिस के जज्बों को सलाम है।





No comments:
Post a Comment