---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Saturday, March 28, 2020

उमरिया के मजदूर शिवपुरी के बामौरकलां में फंसे, समाजसेवियों की मदद से मिला खाना



मजदूरों को उमरिया भिजवाने के लिए दानदाता भी सामने आए, दो टैक्सी की व्यवस्था की गई
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बामौरकलां में आज उमरिया जिले के रहने वाले कुछ मजदूर लॉक डाउन के दौरान फंस गए। इन मजदूरों ने बताया कि वह जयपुर में मजदूरी के लिए गए थे और लौटते समय लॉक डाउन के दौरान बामौरकलां में फंस गए। लगभग 20 की संख्या में यह मजदूर बामौरकलां में पिछले 12 घंटे से फंसे थे। इन लोगों के लिए खाने-पीने तक की व्यवस्था नहीं थी लेकिन स्थानीय समाजसेवी यहां सामने आए और इन मजदूरों को अपने खर्चे से भोजन कराया। बताया गया है कि मध्यांचल ग्रामीण बैंक के स्थानीय मैनेजर वहां किसी काम से गए थे उनकी नजर इन मजदूरों पर पड़ी जिसकी सूचना उन्होंने मध्यांचल ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर एसकेएस चौहान को दी, इसके बाद समाजसेवियों को जोड़कर इन लोगों को खाना मुहैया कराया गया। इसके बाद उमरिया के रहने वाले इन मजदूरों को 2 गाडयि़ों से उनके गांव तक भेजने की व्यवस्था के लिए समाजसेवी सामने आए हैं। मध्यांचल ग्रामीण बैंक के मैनेजर और समाजसेवी एसकेएस चौहान ने बताया कि इसके लिए व्यवस्था के लिए दीपेश गुप्ता, सौरव सांखला, मनीष अग्रवाल, ललित छाजेड, मनीष गुप्ता, कृष्णकांत गुप्ता, विनोद गुप्ता, दीपक गुप्ता द्वारा की गई है। इसके अलावा दूसरी गाड़ी की व्यवस्था भारतीय स्टेट बैंक द्वारा की गई है। इस तरह से इन मजदूरों को दो गाडिय़ों से उनके गांव तक भेजने की व्यवस्था का प्रबंध किया गया है। गाड़ी की व्यवस्था करने वाले समाजसेवियों ने बताया कि जिला प्रशासन से वाहनों के लिए परमिशन की व्यवस्था की जा रही है और शाम तक यह गाडिय़ां रवाना हो जाएंगी।

No comments: