महिला को भी लगी गोली, महिला को लेकर हुआ विवादशिवपुरी-जिले के सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गांगुली में अज्ञात लोगों ने गांव के एक परिवार पर अंधाधुंध गोलियां भांज दी। जिससे एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए जिनमें एक महिला को भी गोली लगी है और एक की मौत हो गई। पुलिस थाना सुरवाया ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है। वहीं घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुरवाया क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम गांगुली में दो पक्षों में एक महिला को लेकर विवाद की घटना सामने आई है। बताया गया है कि महिला को ग्राम का ही एक युवक अपने पास रखे हुए था जिसे लेकर दूसरा पक्ष उससे रंजिश रखता था संभवत: इसी कारण यह गोलीकाण्ड की घटना घटित हुई है। बताया गया कि सुरवाया के ग्राम गांगुली में यह विवाद महिला को लेकर हुआ जो अपना घर छोड़कर गांगुली गाँव मे रहने वाले सेवाराम गुर्जर के साथ रह रही थी।
तभी गुरूवार की सुबह दो वाहनों में भर कर सेवाराम के घर कुछ अज्ञात लोगों ने आकर हथियारों से लैसे होते हुए गोली भांजना शुरू कर दी जिसमें सेवाराम गुर्जर के बड़े भाई की मौके पर मौत हो गई व पांच अन्य को भी गोली लगी है जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जंहा इनका उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि सेवाराम कुछ माह पूर्व एक शादीशुदा महिला को भगाकर ले आया था सम्भवत: उसी के मायके और ससुराल पक्ष के लोग थे जिन्होंने गोलाबारी की। चर्चा तो यह भी है कि वह लोग महिला को खत्म करने आए थे लेकिन वह और सेवाराम नही मिले इसलिए इन्होंने परिजनों पर गोली चलाई।

No comments:
Post a Comment