शिवपुरी- जिला कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी का अभिन्न अंग कांग्रेस सेवादल संगठन में भी नवीन पदाधिकारियों को जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव अनिल उत्साही के आशीर्वाद एवं कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष हरीश खटीक की अनुशंसा पर शहर के खुड़ा में निवास करने वाले समाजसेवी व युवा पत्रकार लोकेंद्र सिंह वशिष्ट को कांग्रेस सेवा दल में जिला सचिव के पद पर नियुक्त किया है।
अपने इस मनोनयन के प्रति लोकेन्द्र वशिष्ठ ने संगठन और प्रदेश सचिव व जिला कांग्रेस का आभार माना है और विश्वास दिलाया है कि वह कांग्रेस पार्टी के अंग सेवादल में दिए गए दायित्व का पूर्ण ईमानदारी के साथ निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती दिलाने का कार्य करेंगेें और सौंपे गए दायित्व का निर्वहन पार्टी के दिशा निर्देशानुसार करेंगें। इस दौरान लोकेन्द्र वशिष्ठ को सेवादल में जिला सचिव मनोनीत होने पर जिला कंाग्रेस पार्टी व अन्य शुभचिंतकों, मित्रगणों व गणमान्य नारिकों ने बहुत.बहुत बधाई व शुभकामनाऐं दी है।
No comments:
Post a Comment