---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, November 22, 2020

भाजयुमो नगर अध्यक्ष ने की प्रोटम स्पीकर से सौजन्य भेंट


शिवपुरी
-भारतीय जनता पार्टी के भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा के फतेहपुर स्थित गीता पब्लिक स्कूल आवासी विद्यालय परिसर में भोपाल से शिवपुरी प्रवास पर आए प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का घर पर ही जोरदार स्वागत किया गया और इस दौरान भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मप्र विधानसभा के प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से सौजन्य भेंट की और उन्हें गुलदस्ता भेंट कर दीप पर्व दीपावली की शुभकामनाऐं दी। 

इस दौरान प्रोटम स्पीकार रामेश्वर शर्मा ने भाजपा नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा सहित उनके साथियों के साथ अनौपचारिक चर्चा की और क्षेत्र में भाजपा पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर चर्चा की। इस दौरा भाजयुमो द्वारा नगर शिवपुरी में किए गए कार्यों पर विस्तृत प्रकाश भाजयुमो नगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा ने डाला और प्रोटम स्पीकर आगामी भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। अंत में सभी को शुभाशीष देकर प्रोटम स्पीकर रामेश्वर शर्मा अपने गतंव्य की ओर रवाना हुए।

No comments: