Responsive Ads Here

Shishukunj

Shishukunj

Saturday, March 20, 2021

लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, देश बचाओ, तिरंगा यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस ने निकाली यात्रा


शिवपुरी
-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रदेश प्रभारी रामसेवक बाबूजी पूर्व सांसद के मुख्य आतिथ्य में पंडित श्रीप्रकाश शर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के अध्यक्षता में प्रागी लाल जाटव विधायक करैरा, गणेश गौतम पूर्व विधायक, लाखन सिंह बघेल पूर्व विधायक, राम कुमार सिंह यादव सचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस देवदत्त शर्मा ग्वालियर, मोहित अग्रवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवपुरी के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा गांधी एवं भीमराव अंबेडकर के छाया चित्रों पर माल्यार्पण किया गया एवं राष्ट्रगान के पश्चात यात्रा प्रारंभ की गई। यह यात्रा नगर के वार्ड क्रमांक 27, 28, 29, 30, 32, 33, 35, 3, 4, 5, 6 एवं 07 के मध्य से गुजरते हुए रास्ते में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित नरहरी प्रसाद शर्मा चौक पर उनके मूर्ति पर सभी ने माल्यार्पण किया।

इस दौरान पूरे मार्ग में अनेकों स्थानों पर कांग्रेस की इस तिरंगा यात्रा का स्वागत सम्मान किया गया। यात्रा में यह संदेश दिया गया कि आज ही के दिन 20 मार्च 2020 को जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार को बीजेपी के नेताओं ने धन बल एवं बाहुबल के आधार पर विधायकों की खरीद-फ्रोख्त करके चुनी हुई सरकार को गिरा कर लोकतंत्र का अपमान किया था ऐसी भारतीय जनता पार्टी को धिक्कार है रैली के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ द्वारा दिए गए संदेश को वीडियो से सुनाया एवं संविधान की प्रस्तावना का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बिहारी पाठक द्वारा किया गया। 

तिरंगा यात्रा में विशेष रुप से रघुराज रावत, नरेश शर्मा, राजेंद्र गुर्जर, हरीश खटीक, आजाद खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन, प्रवक्ता विजय चौकसे, शिवानी राठौर, राजकुमारी खान, राजकुमारी शर्मा, शिल्पी राठौर, अशोक राठौर, नलिन शर्मा, साबिर खान बाबूजी, रईस खान, संजय शर्मा, अमित शिवहरे, सिद्धार्थ चौहान, पुनीत शर्मा, राजेंद्र कुशवाह, डॉक्टर राम दुलारे यादव, अजीजव अंसारी, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेंद्र सिंह चौधरी, परशुराम शर्मा, भूपेंद्र सिकरवार, कविता रावत, गगन रावत, दिनेश, विनय राज शर्मा, सलीम खान, अशोकनगर मोहसिन खान, भगवती प्रसाद, कृष्णा शाक्य, कमल, किशन शाक्य, हफीज उर रहमान, नीलेश अग्रवाल, दुलारी बाई, अंकेश प्रजापति, याकूब खान, वीरेंद्र नागर, सूरज अवस्थी, मालती कुशवाह, नीलम कुशवाह, हेमा कुशवाह, रानी जाटव, राजकुमारी जाटव, बंटी जाटव, आरती शाक्य, लक्ष्मी शाक्य, नारायणी शाक्य, दिलीप सेन, मनोज राठौर, राकेश जाटव, मनीष जाटव, बंटी शर्मा, विजय बाथम, हीरालाल जाटव, मोहन सिंह कोली, मोनू रजक, संदीप बाथम, सरवन लाल धाकड़, राकेश, जितेंद्र धाकड़, एमडी गुर्जर, सतीश रजक, भरत शर्मा, श्रीकांत पाठक, गौतम, अखिल शर्मा, महेंद्र, चंदू, रिया, विवेक पाठक, मोहन सिंह यादव, उमेश भारद्वाज, उम्मेद कुशवाह, दौलत सिंह, राजीव गुप्ता, नवीन शर्मा, प्रेम प्रजापति व छुट्टन खान आदि उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment