शिवपुरी में डायल.100 सेवा की मानवीय पहलशिवपुरी-थाना छर्च के नौगाँव से एक व्यक्ति ने डायल 100/112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी मेरी पत्नी को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही है, अस्पताल पहुँचने हेतु पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना बुधवार रात्रि 08:20 बजे राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में प्राप्त हुई।
तत्काल शिवपुरी जिले की डायल.100 वाहन क्र.14 को जानकारी देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल.100 एफआरव्ही मे तैनात आरक्षक नरेंद्र कुशवाह और पायलेट महेश धाकड़ द्वारा घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 28 वर्षीय प्रसूता महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा हो रही थी चिकित्सा वाहन व्यस्त होने एवं अस्पताल जाने का अन्य कोई साधन न मिलने पर महिला के पति पवन परिहार ने डायल.100 को कॉल कर मदद मांगी गई। एफआरव्ही स्टाफ ने मानवीयता का परिचय देते हुए प्रसूता महिला को परिजन के साथ ले जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी मे भर्ती कराया जहाँ प्रसूता वार्ड में महिला का उपचार किया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment