---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 19, 2021

धर्मशाला की व्यवस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाया जावे : नाछोला


शिवपुरी/भौंती-
अखिल भारतीय गहोई धर्मशाला मन्दिर ट्रस्ट अयोध्या की बैठक धर्मशाला परिसर में आयोजित की गई, इसमें अध्यक्ष रामप्रकाश नाछोला ने सभी ट्रस्टियों से अनुरोध किया कि भविष्य में अयोध्या आने बाले बन्धुओं की संख्या बढ़ेगी इसके लिये हमें धर्मशाला की व्यवस्थाओं में इजाफा करने के साथ गुणवत्ता भी बढ़ाई जावे ताकि धर्म क्षेत्र में आने बाले बन्धुओं को परेशानी न आवे। 

ट्रस्ट की बैठक में अनेक निर्णय लिये गए, ट्रस्ट के महामंत्री विनोद सेठ ने बताया कि धर्मशाला में अभी 100 कमरे नवीन एवं 100 कमरे पुराने बने हैं साथ ही दो विशाल हॉल भी बनाये गए हैं। 8 कमरों को ए सी बनाया जा रहा है। वर्तमान में ट्रस्ट के प्रकल्प अन्न क्षेत्र के सहयोग से भंडारा भी दिया जा रहा है। इस अवसर पर ट्रस्टियों द्वारा नव निर्मित सीता कुंज का भी अवलोकन किया। 

कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद निगोती ने वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के आय व्यय को दिखया गया। अन्न क्षेत्र संयोजक धनीराम गेडा ने बताया कि 975 सदस्य अन्न क्षेत्र के बने हैं सभी की राशि बैंक में फिक्स डिपॉजिट की गई है। धर्मशाला में सी सी टी वी लगवाने, विद्युत व्यवस्था सही करने, साफ-सफाई की व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्णय किया गया।

No comments: