---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 19, 2021

महिलाएं अपनी प्रतिभा का समाज सेवा में उपयोग करें : वंदना पिपरसानिया


शिवपुरी/भौंती-
राज फाउंडेशन मुम्बई की संचालिका वंदना राजकुमार पिपरसानिया ने भौंती गहोई महिला मंडल के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा महिलाओं में असीम प्रतिभा होने के बावजूद सेवा प्रकल्पों में हमारी भागीदारी कम रहती है हमें अपनी प्रतिभा का उपयोग सेवा भावी प्रकल्पों में कर समाज व राष्ट्र को योगदान देना चाहिये। उनके साथ सुलेखा शिशिर सोनी ने भी महिलाओं को समझाया कि इस समय आपको आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र में आत्म निर्भर बनने के लिये प्रयास करना चाहिये। इससे हमारी क्षमता का सही उपयोग हो सकेगा। 

इससे पूर्व अथितियों द्वारा गुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वागत भाषण मोहनी कन्थरिया द्वारा प्रस्तुत किया। महिला अध्यक्ष मेघा सेठ ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। महिला मंडल द्वारा अतिथियों को पुष्पाहार, श्रीफल और शाल भेंटकर उनके आगमन पर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर चौरासी महिला सभा से रजनी सेठ, अंजू गुप्ता, जूली छिरोल्या, वंदना वड़ेरिया, मोहनी निगोती उपस्थित रहीं। महिला सभा की अध्यक्ष मेघा सेठ, उपाध्यक्ष विजेता गेडा, प्रीति कन्थरिया, मीरा सेठ, विमला वरसैया, राजकुमारी कन्थरिया, शिवकुमारी गेडा, आशा इंदुरख्या, ज्योति विलैया, आरती, ज्योति नगरिया द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई।

No comments: