---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 19, 2021

बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए उठे कर्मचारी संघों के हाथ


ग्राम कोटा पहुंचकर संयुक्त मोर्चा व मप्र वन कर्मचारी संघ ने बांटे जरूरतमंदों को वस्त्र 

शिवपुरी-प्राकृतिक रूप से आई बाढ़ आपदा में कई घर-बेघर हो गए और कई घरों के लोगों पर रहने, ओढऩे-बिछाने व पहनने को वस्त्र तक नहीं है।ऐसे में इन विकराल हालातों को लेकर संयुक्त मोर्चा संघ व मप्र वन कर्मचारी संघ ने अपने हाथ आगे बढ़ाए और इन जरूरतमंदों के लिए वस्त्र दान करने का आह्वान किया जिसका परिणाम यह हुआ कि कर्मचारी संगठनों द्वारा फोन कॉल मितले ही मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए सामग्री एकत्रित की और इस सामग्री को एकत्रिकरण करने के बाद बाढ़ पीडि़त ग्राम कोटा के आदिवासी व अन्य स्थानीय लोगों को यह वस्त्र वितरित किए गए। 

यहां संयुक्त कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा व मप्र वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों से बाढ़ पीडि़तों के लिए वस्त्र दान करने का आह्वान किया गया था जिस पर अनेकों कर्मचारियों से एकत्रित वस्त्रों को इकठ्ठा कर इन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचाने का अनुकरणीय कार्य भी किया गया। यहां एकत्रित किए गए वस्त्र महिला, पुरूष व बच्चों को भी प्रदाय किए गए जिसे जैसी जरूरत थी वैसी सामग्री प्राप्त की। साथ ही घर में ओढऩे-बिछाने के लिए चादर व घरेलू उपयोग के लिए बर्तन व अन्य खाद्य सामग्री भी इन बाढ़ पीडि़तों के लिए दान की गई। 

बाढ़ पीडि़तों के गृह ग्राम कोटा पहुंचकर यह सामग्री वितरित की गई जिसमें संयुक्त मोर्चा के राजेन्द्र पिपलोदा, अरविंद सरैया, अनिल शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, महेश रजक, भवानी सिंह, हरिशंकर दुबे सहित मप्र वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल शामिल रहे। इस दौरान जागरूकता अभियान में दानदाताओं के द्वारा प्रदाय सामग्री पर कर्मचारी संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया गया।

No comments: