---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 19, 2021

अब सांसद के पी यादव के प्रयासों से सवारे जाएंगे शहर के पर्यटक स्थल



पर्यटक विकास निगम की टीम आई शिवपुरी, पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर लिया जायजा

शिवपुरी-जिला मुख्यालय पर बीते कुछ दिनों पूर्व आई बाढ़ के चलते शहर के पर्यटक स्थल वीरान हो गए हैं जहां इस बाढ़ कारण प्रमुख पर्यटक स्थल भरे कुंड जर्जर होकर बाउंड्री गिरकर ध्वस्त हो गया तो वहीं दूसरी ओर पानी अधिक होने के और असुरक्षित वातावरण के कारण शहर के बाणगंगा पर्यटक स्थल पर एक मासूम की जान भी चली गई। प्राकृतिक रूप से आई इस बाढ़ में शहर के प्रसिद्ध श्री सिद्धेश्वर मंदिर बाउंड्री को भी ध्वस्त कर दिया। 

बता दें कि बाढ़ के हालातों की जानकारी जब गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर के पी यादव को लगी तब उनके द्वारा पर्यटक स्थलों के बदहाल हालातों की जानकारी लेकर मध्य प्रदेश पर्यटक विकास निगम की टीम को दी गई, जिस पर सांसद डॉक्टर के पी यादव के द्वारा अब शहर के पर्यटक स्थलों को संवारने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के माध्यम से इन्हें संवारा जाएगा, इसके लिए बीते 2 दिनों से शिवपुरी जिला मुख्यालय पर सांसद डॉक्टर के पी यादव के प्रयासों से बदहाल हुए पर्यटक स्थलों को संवारने के लिए मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम की टीम शिवपुरी आई है यहां उन्हें पर्यटक स्थलों का भ्रमण और वस्तुस्थिति का अवलोकन सांसद प्रतिनिधि हेमंत ओझा के द्वारा कराया जा रहा है। 

यहां बताना होगा कि क्षेत्रीय सांसद गुना शिवपुरी डॉ केपी यादव के प्रयासों से शिवपुरी के दार्शनिक स्थल का सर्वे करने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम की टीम आई जिसने शिवपुरी के बाणगंगा, सिद्धेश्वर मंदिर, भदैयाकुंड जैसे सभी स्थानों पर जाकर सर्वे किया और वहां पर क्या-क्या सुविधाएं जनता के लिए हो सकती है और क्या-क्या विकास के कार्य किए जा सकते हैं बहुत जल्द ही इन सभी जगहों पर सांसद डॉ के पी यादव के प्रयासों से पर्यटन विकास निगम द्वारा विकास कार्य किए जाएंगे और फिर से पर्यटक स्थलों को संवारकर उन्हें निखारा जाएगा ताकि यह पर्यटक स्थल शिवपुरी की पहचान बन सके।

No comments: