---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, August 19, 2021

विश्व फोटोग्राफी दिवस : भाविप शाखा शिवपुरी ने किया हुनरमंद फोटोग्राफर का सम्मान



शिवपुरी
-विश्व फोटोग्राफर दिवस के अवसर पर हुनरमंद फोटोग्राफर राजकुमार जाटव का समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा संस्था कार्यालय किड्जी अकादमी स्कूल परिसर में किया गया। इसके साथ ही प्रेस फोटोग्राफर भूपेन्द्र नामदेव व बृज दुबे का भी संस्था के द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर उनके कार्य को सराहते हुए सम्मान किया गया। 

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी की अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह व सचिव गणेश धाकड़ ने बताया कि विश्व फोटोग्राफर दिवस के अवसर पर वह हुनरमंद फोटोग्राफर जिन्होंने अपने कार्य से इस क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान बनाई है ऐसी प्रतिभाओं में प्रेस फोटोग्राफरो बृज दुबे, छोटू सिकरवार के साथ राजकुमार जाटव भी शामिल है जिन्होंने अपने हुनर से अपने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। 

ऐसे में विश्व फोटोग्राफरी दिवस के अवसर पर ऐसी प्रतिभाओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहन देने का कार्य संस्था के द्वारा किया गया है जो कि भविष्य में आगे भी जारी रहेगा। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष श्रीमती अनीता सिंह, शाखा सचिव गणेश धाकड़, अतुल सिंह, हेमंत ओझा, प्रगीत खेमारिया, नीरज गोयल एवं अन्य शाखा सदस्य भी मौजूद रहे जिन्होंने फोटोग्राफरों को आज के दिन की बधाई शुभकामनाऐं दी और उनका सम्मान किया।

No comments: