---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, January 10, 2022

सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ किया कन्याभोज का आयोजन


शिवपुरी
-अपनी आस्था को प्रकट करते हुए पिछोर के केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक सुखनंदन जाटव के द्वारा अपनी भावनाओं के अनुरूप केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की दीर्घायु को लेकर स्थानीय मंदिर परिसर में भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ किया तत्पश्चात हवन-पूर्णाहुति के साथ कन्या भोज कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भोजन कराया गया। 

इस अवसर पर स्थानीय पिछोर के भाजपा नेता कौशलकिशोर शर्मा, विद्याशंकर पुरोहित, मनीष अग्रवाल, एड.के.के.राजौरिया, कृष्ण बिहारी, रमाकांत पटसारिया, आशीष चौधरी, धनीराम पूर्व सरपंच, अतर सिंह सूर्यवंशी,  सुनील पाण्डे एवं नगर के अन्य गणमान्य नागरिकों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान की। 

यहां बताना होगा कि  केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा अंचल के विकास को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है और सिंधिया समर्थकों सहित प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में उनका जन्मदिन बड़े हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया। इसी क्रम में यह जन्मोत्सव कार्यक्रम लगातार जारी है जिसके चलते सिंधिया समर्थक सुखनंदन जाटव पिछोर के द्वारा भी यह धार्मिक आयोजन किया गया जिसमें सभी भाजपा नेताओं ने भाग लिया।

No comments: